26 के बजाय अब 25 सितंबर को अमेरिका रवाना होंगे नरेंद्र मोदी
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने अमेरिकी दौरे में थोड़ा बदलाव किया है। पहले वह 26 सितंबर को अमेरिका रवाना होने वाले थे लेकिन अब वह 25 तारीख को ही अमेरिका रवाना हो जाएंगे।

वहीं दूसरी ओर मोदी के इस अमेरिकी दौरे को लेकर अमेरिका में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। अमेरिका मोदी की अगवानी मे जुटा हुआ है,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ये यात्रा कई मायनों में ऐतिहासिक होने जा रही है।
बेहद व्यस्त कार्यक्रम में प्रधानमंत्री की कोशिश होगी की वो अमेरिका के साथ भारत के रिश्तों को नए मुकाम पर पहुंचा सकें।
दुनिया के सबसे शक्तिशाली लोकतंत्र से दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की इस मुलाकात पर सबकी निगाहें हैं,सत्ता में आने के बाद ये पीएम की सबसे बड़ी और सबसे अहम यात्रा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिकी यात्रा से बड़ी उम्मीदें हैं। ये यात्रा जहां भारत और अमेरिका के बीच रिश्तों को बिल्कुल ही अलग मोड़ पर ले जा कर खड़ी कर सकती है।
Welcome PM Narendra Modi to the United States of America - NRIs eagerly await your direct address to them #ModiInUS pic.twitter.com/sQXAaZDA4n
— Indraneil Gokhale (@indraneilmg) September 9, 2014 इसके अलावा न सिर्फ अमेरिका बल्कि देश के व्यावसायियों की नजरें भी मोदी की अमेरिकी यात्रा पर लगी हुई हैं।












Click it and Unblock the Notifications