मोदी ने सांप्रदायिक हिंसा बिल को बताया रेसिपी ऑफ डिजास्टर, पीएम को लिखी चिट्ठी

मोदी के मुताबिक इस बिल के लाने का समय संदिग्ध है और साथ ही इसका मसौदा भी सही नहीं है। मोदी ने सांप्रदायिक हिंसा बिल को बेकार बताया है। इसके साथ ही उन्होंने इसके मसौदे को भी घटिया करार दिया। मोदी ने कहा कि इस बिल के जरिए राज्य सरकारों के अधिकारों पर असर पड़ेगा। मोदी ने माना कि सांप्रदायिक हिंसा पर सतर्क रहने की जरूरत है, लेकिन बिल का मसौदा और इसे लाए जाने का समय संदिग्ध है।
मोदी ने सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा सरकार इस बिल को जल्दी से जल्दी पास कराना चाहती है ताकि लोकसभा चुनाव में इसका फायदा उठा सके। उन्होंने ये भी आरोप लगाया कि इस बिल को लाए जाने के पीछे सरकार की मंशा बस वोट बटोरना है। वहीं प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा कि शीतकालीन सत्र में महिला आरक्षम बिल और सांप्रदायिक हिंसा बिल पर सरकार सहमति बनवाने की कोशिश करेगी।












Click it and Unblock the Notifications