Modi-Trump Meeting: 'प्रधानमंत्री जी, आप...', ट्रम्प ने PM मोदी के लिए लिखा खास मैसेज, गिफ्ट में दी किताब

Modi-Trump Meeting: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दो दिवसीय अमेरिका के दौरे पर गए थे। इस दौरान उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प (Donald Trump) के साथ मुलाकात की और कई महत्वपूर्ण समझौते पर हस्ताक्षर किए। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई।

अमेरिकी राष्ट्रपति(US President) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी(Narendra Modi) को एक विशेष उपहार भेंट किया। जिसकी चर्चा अब पूरी दुनिया में हो रही है। साथ ही पुस्तक पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने पीएम मोदी के लिए खास मैसेज लिखा है।

Modi-Trump Meeting

"प्रधानमंत्री जी, आप महान हैं"

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 13 फरवरी को वाशिंगटन डीसी स्थित अपने सरकारी आवास व्हाइट हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान उन्हें 'अवर जर्नी टुगेदर' नामक पुस्तक भेंट की। इस पुस्तक में 'हाउडी मोदी' और 'नमस्ते ट्रंप' जैसे कई कार्यक्रमों की कई तस्वीरें भी है।

वहीं इस किताब पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी के लिए खास मैसेज लिखा लिखा है। किताब के पहले पेज पर डोनाल्ड ट्रंप ने लिखा है "Mr Prime Minister, you are great"।

'हाउडी मोदी और 'नमस्ते ट्रंप' की तस्वीरें

इस किताब में पीएम मोदी और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात की कई तस्वीरें हैं। जिसमें 2019 में अमेरिका के ह्यूस्टन के एक फुटबॉल स्टेडियम में 'हाउडी मोदी' रैली हुई थी, जिसमें 50,000 से अधिक भारतीय-अमेरिकियों की भीड़ जुटी थी। पीएम मोदी और ट्रंप दोनों ने इसमें भाषण दिए थे।

इस कार्यक्रम के पांच महीने बाद, फरवरी 2020 में, अहमदाबाद में दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में 'नमस्ते ट्रंप' कार्यक्रम हुआ। इन दोनों कार्यक्रमों की तस्वीरें इस किताब में है।

ताजमहल की यात्रा को भी किताब में शामिल किया गया

इस किताब में राष्ट्रपति ट्रंप के पिछले कार्यकाल के कई यादगार पलों के फोटो को शामिल किया गया है। प्रत्येक तस्वीर के साथ उससे जुड़ी बातों को लिखा गया है।

इसके अलावा किम जोंग-उन, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूसी राष्ट्रपकि व्लादिमीर पुतिन जैसे वैश्विक नेताओं के बैठक की तस्वीरों को भी किताब में रखा गया है। वहीं 2020 में भारत दौरे के दौरान ताजमहल की उनकी यात्रा की भी तस्वीर उस पुस्तक में है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+