राज ठाकरे की 'मोदी-म‍िठास' भाजपा के लिए हो सकती है कड़वी

narendra modi
नई दिल्ली। राजनीत‍ि में कोई किसी का दोस्त-दुश्मन नहीं होता। वक्त आने पर सिर्फ पार्ट‍ियों का ही गठबंधन नहीं, बल्‍िक विचारों व विचारधाराओं का ताल-मेल भी बन जाता है। कहा तो यह भी जाता है कि सियासत में इत्तेफाक हमेशा फायदेमंद नहीं होते। अब श‍िवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के चचेरे भाई राज ठाकरे को ही लीज‍िए। नरेंद्र मोदी व राज ठाकरे का टीवी इंटरव्यू आजकल छाया हुआ है।

गौर करें, तो नरेंद्र मोदी ठाकरे व अन्य राजनेताओं, दलों को साथ लेकर चलने के मीठे बोल रहे हैं, तो राज ठाकरे उसी निजी चैनल पर दिए अपने इंटरवयू में मोदी को तो सिर-आंखों पर बैठा रहे हैं, पर राजनाथ सिंह से असहमत नज़र आ रहे हैं। इस दौर में दोस्त होकर भी ठाकरे मोदी को अप्रत्यक्ष तौर पर नुकसान पहुंचा रहे हैं।

यह भी पढ़ें - यह भी करेगी 'मोदी सरकार' ?

राज की बातचीत में साफ झलक रहा है कि नरेंद्र मोदी का कद अपनी पार्टी से बढ़कर है। ऐसे में श‍िवसेना-भाजपा के गठबंधन की तस्वीर में मजबूती के रंग धुंधले पड़ सकते हैं। भाजपा का एक वर्ग श‍िवसेना से मजबूती बनाए रखने की कोश‍िश में है, तो मोदी व अन्य दिग्गज राज ठाकरे की नज़र में हैं। गौरतलब है कि नरेंद्र मोदी की ज‍िन बातों को राज ठाकरे आज तक अपने तरीके से फेर-बदलकर पेश करते रहे, आज उन्हीं बातों में मोदी-ठाकरे की समानता नज़र आ रही है।

राजनीत‍ि के इस संवेदनशील दौर में साक्षात्कार का धुंआधार अवतार तो जारी है ही, साथ ही जुबानी जंग में शब्दों के ऐसे तीर भी नेताओं से छूट रहे हैं, तो कहीं उनके लिए फायदेमंद हैं, तो कहीं बेहद घातक। फिलहाल मोदी, राज की नज़र में हीरो की लिस्ट में हैं, तो पार्टी के बाकी दिग्गजों का नाम राज की जुबान पर नहीं है। इसी तरह श‍िवसेना व भाजपा के रास्ते महाराष्ट्र मेे इस बार कितना रंग लाएंगे, ठाकरे-मोदी संवाद पर कहीं हद तक निर्भर कर रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+