शपथ पर सियासत, जया और ममता को ठेंगा दिखाकर मोदी ने भेजा न्यौता

श्रीलंका के राष्ट्रपति राजपक्षे को न्योता देने से तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयाललिता भड़की हुई हैं। जयाललिता मोदी के इस शपथ ग्रहण समारोह का बायकॉट कर सकती हैं। वहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी नाराज है, लेकिन दोनों की नाराजगी से किनारे करते हुए मोदी ने राजपक्षे और बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना को भी न्योता दिया है।
तीस्ता नदी जल बंटवारे को लेकर ममता और शेख हसीना के रिश्तों में कड़ुवाहट घुली हुई है। पिछले दिनों शेख हसीना ने संधि न हो पाने के लिए सीधे-सीधे ममता को जिम्मेदार ठहराया था। वहीं जयाललिता राजपक्षे को न्योता देने के खिलाफ खुलकर सामने आईं है। उन्होंने इस फैसले को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि इस बुरी सलाह से बचा जा सकता था। जयाललिता ने कहा कि नई सरकार का अभी तक गठन तक नहीं हुआ है और पीएम ऑफिस ने काम करना तक शुरू नहीं किया है। उन्होंने कहा कि इससे तमिलनाडु के लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं और यह उनके जख्मों पर नमक छिड़कने जैसा है।
आपको बता दे कि मोदी ने आमंत्रण के बाद राजपक्षे शपथ ग्रहण समारोह में आने के न्योते को स्वीकार कर चुके हैं। वहीं तमिलनाडु में भाजपा की सहयोगी एमडीएमके ने भी राजपक्षे को न्योता देने का विरोध किया है।












Click it and Unblock the Notifications