टाइम ‘पर्सन ऑफ द ईयर’ की रेस में दूसरे नबंर पर फिसले मोदी
नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ‘टाइम पत्रिका' के प्रतिष्ठित ‘पर्सन ऑफ इ इयर' खिताब की होड़ में अब नबंर के पायदान से खिसकर नबंर दो के पायदान पर पहुंच गए है। जहां मोदी के पायदान में 1 स्थान की गिरावट हुई है तो वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा 11वें स्थान पर हैं ।

ताजा खबरों के अनुसार पाठकों के अब तक के वोटों के अनुसार मोदी 9.8 प्रतिशत वोट लेकर दूसरे स्थान पर हैं। मोदी से आगे सिर्फ फगरुसन के प्रदर्शनकारी 10.8 प्रतिशत वोटों के साथ बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं तीसरे नबंर पर हांगकांग के लोकतंत्र समर्थक आंदोलन का चेहरा जोशुआ वोंग तीसरे स्थान पर हैं।
इस रेस में शामिल नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई को 5.3 प्रतिशत वोट के साथ चौथे नबंर पर है। वहीं रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पांचवें स्थान पर चल रहे हैं। आपको बता दें कि पर्सन ऑफ द ईयर में वोटिंग छह दिसंबर को समाप्त होगी। जबकि विजेता के नाम की घोषणा आठ दिसंबर को घोषित किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications