अपने खासमखास अफसर को दिल्ली लाएंगे मोदी

नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) एक दौर में के.कैलाशनाथन बेहद करीबी अफसर हुआ करते थे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के। ये उन दिनों की बाते हैं जब मोदी गुजरात के चीफ मिनिस्टर होते थे।

Modi’s favorite officer to get plum post in Delhi

कैलाशनाथन गुजरात कैडर के 1979 बैच के आईएएस अफसर हैं। खबरें हैं किं मोदी उन्हें पीएमओ में ला सकते हैं। उन्हें केन्द्र सरकार में कोई अहम पद मिल सकता है। वो 2013 में रिटायर हो गए थे। मोदी ने कैलाशनाथ को 2013 में सेवा से रिटाटर होने के बाद चीफ मिनिस्टर कार्यालय में रख लिया था अहम पद देकर। उन्हें ब्यूरोक्रेसी की दुनिया में केके नाम से जाना जाता है। वो अब भी आनंदीबेन सरकार में काम कर रहे हैं। पर अब मोदी उन्हें दिल्ली में ला सकते हैं।

वाइब्रेंट गुजरात

जानकारों का कहना है कि हाल ही में सम्पन्न हुए वाइब्रेंट गुजरात सम्मेलन की शानदार सफलता और आयोजन में केके का अहम रोल रहा। मोदी केके के काम से बहुत प्रभावित हैं। वो उन्हें अब अपने सात रखना चाहते हैं।

काम बोलता है

जानकारों का कहना है कि मोदी ने केके को दिल्ली लाने का मन बना लिया ऐऔर अब उनके दिल्ली में आने का फरमान कभी जारी हो सकता है। केके के बारे में कहा जाता है कि वो बेहद मेहनती किस्म के ईमानदार अधिकारी है। कम बोलते है। उनका काम बोलता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+