एक 'चाय वाले' के प्रस्ताव पर नामांकन करेंगे मोदी

modi
गांधीनगर। नरेंद्र मोदी अाज 11 बजे वडोदरा से अपना नामांकन पत्र भरेंगे। चुनावी-प्रचार थमने से पहले जहां सभी राजनैतिक दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है, वही मुख्य विपक्षी दल भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार मोदी आज औपचारिक नामांकन करने पहुंचेंगे। मोदी के स्वागत में वडोदरा बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने जोश के साथ जगह-जगह जमावडा लगा दिया है। मोदी अब से कुछ देर बाद वरूणा एयरपोर्ट पहुंचेंगे। नामांकन से पहले वे एक रोड शो को संबोध‍ित करेंगे, जिसमें क्षेत्रीय, राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर वे जनता व पार्टी कार्यकर्ताओं से रू-ब-रू होंगे। गौरतलब है कि एक 'चाय वाले' को प्रस्तावक बनाया गया है।

वडोदरा की सडकों पर पार्टी ने मोदी को 'चाय वाला' नाम से प्रोजेक्ट किया है। पूरे शहर में भाजपा कार्यकर्ता पूरे उत्साह और उल्लास के साथ मोदी के इंतजार में हैं। प्रशासनिक मुस्तैदी भी जबर्दस्त रखी गई है। फिलहाल राजनैतिक चिंतक व जनता के मन में यह सवाल रह-रह के उठ रहा है कि मोदी वाराणसी से पर्चा कब भरेंगे ?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+