हजार लोगों को भी प्रभावित नहीं कर सकते राहुल गांधी: हर्षवर्धन

हर्षवर्धन ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और इसके सभी नेता मोदी की रैलियों में जनता की रूचि देखकर तनाव में आ गये हैं और अब दिल्ली में भी 15 साल से चल रहे कुशासन से जनता मुक्ति चाहती है, जिसके लिए मोदी 4 दिसम्बर से पहले कई रैलियों में हिस्सा लेंगे। वर्धन का मानना है कि अभी राहुल गांधी ने मंगोलपुरी में रैली की थी, जिसमें मात्र दो हजार लोग आये थे, जबकि यहां से राज कुमार चौहान चार बार चुनाव जीत चुके हैं और वह शीला दीक्षित के करीबी हैं। मोदी देश में 8 लाख, दस लाख और 12
लाख लोगों को संबोधित कर रहे हैं। जिसकी कल्पना भी मुश्किल से की जा सकती है। 29 सितंबर को दिल्ली में हुई रैली में भाजपा को लोगों का जबर्दस्त समर्थन मिला।
हर्षवर्धन के अनुसार मोदी की रैली और फिर राहुल की मंगोलपुरी की रैली की तुलना करने पर शीला दीक्षित को जवाब मिल जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications