आज रात 8 बजे जानिये क्या है मोदी-ओबामा के मन में
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति के बीच मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण आज रात 8 बजे होगा। ओबामा और मोदी के बीच यह बातचीत सोमवार को रिकॉर्ड हुई है जिसे ऑल इंडिया रेडियो पर आज रात 8 बजे सुना जा सकता है।

पीएम और ओबामा मन मन की बात कार्यक्रम की अगली कड़ी में एक साथ मिलकर अपने विचारों को साझा करेंगे। इस कार्यक्रम की घोषणा ओबामा के भारत के दौरे से पहले ही हो चुकी थी। प्रधानमंत्री ने खुद भी ट्वीट के जरिए लोगों से अपील की थी कि अपने सवाल वो उनसे पूछ सकते हैं जिसका जवाब वो रेडियों के माध्यम से देंगे।
मोदी-ओबामा के बीच मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण रात 8 बजे ऑल इंडिया रेडियो सहित, दूरदर्शन नेशनल, दूरदर्शन न्यूज और दूरदर्शन भारती पर भी किया जाएगा। इस कार्यक्रम को एआईआर (http://allindiaradio.gov.in/gold.htm)और पीएम इंडिया (http://pmindiawebcast.nic.in) वेबसाइटों पर भी देखा-सुना जा सकता है। इस कार्यक्रम के क्षेत्रीय भाषा/ पूर्वोत्तर संस्करण को संबंधित क्षेत्रों में कल 28 जनवरी 2015 को प्रसारित किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications