यूपी चुनाव से पहले फिर छिड़ा भगवा राग
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में चुनाव की दस्तक के साथ ही बयानों का दौर शुरु हो गया है। आरएसएस औऱ बीजेपी के नेताओं ने हिंदुत्व पर जिस तरह से बयानबाजी शुरु की है उसे देखकर कहा जा सकता है कि इस बार यूपी के चुनाव में ध्रुवीकरण अहम भूमिका निभा सकता है।

भाजपा के नेता रामशंकर कठेरिया और सांसद योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर से विवादित बयान दिया है। केंद्रीय मानव संसाधन राज्यमंत्री कठेरिया ने कहा कि शिक्षा में भी भगवाकरण होगा। कठेरिया ने कहा कि शिक्षा के साथ देश का भी भगवाकरण होगा। लेकिन मीडिया में आलोचना होते ही उन्होंने इस बयान पर सफाई देते हुए कहा कि उनका कहने का तात्पर्य था कि जो भी देशहित में होगा वह करेंगे।
कैराना अभी बाकी है- वीएचपी का दावा मजबूर हिंदू छोड़ रहे घर
कठेरिया ने कैराना में हिंदुओं के पलायन पर भी चिंता जाहिर करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार जानबूझकर ऐसे तत्वों को संरक्षण दे रही है जिसके चलते हिंदुओं को पलायन करने पर मजबूर होना पड़ रहा है। वहीं योगी आदित्यनाथ ने भी विवादित बयान देते हुए कहा कि राम मंदिर को बनने से कोई नही रोक सकता है। उन्होंने कहा कि देश में ऐसी कोई ताकत नहीं है जो मंदिर को बनने से रोक दे।
कैराना मुद्दे पर संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि हिंदुओं के पलायन को रोकना सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि विस्थापन परेशान करने वाली खबर है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान, बांग्लादेश के साथ अब भारत में विस्थापन चिंता का विषय है।












Click it and Unblock the Notifications