आरटीआई में हुआ मोदी सरकार के मंत्रियों का विदेश दौरे पर खर्च का खुलासा
नई दिल्ली। हाल ही में इस बात का आरटाई से खुलासा हुआ था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश यात्रा पर 2021.58 करोड़ रुपए खर्च हुए थे। जिसे लेकर मीडिया और सोशल मीडिया में काफी चर्चा रही। लेकिन एक और आरटीआई से एनडीए सरकार के मंत्रियों द्वारा विदेश यात्रा पर खर्च की जानकारी सामने आई है, जोकि सरकार के लिए राहतभरी खबर है। आरटीआई में जो खुलासा हुआ है उसके अनुसार हर साल तमाम मंत्रियों के विदेश दौरे पर हुए खर्च में कमी दर्ज की गई है। इंडियन एक्सप्रेस द्वारा दायर आरटीआई के जवाब में यह जानकारी सामने आई है।

कुल 239.05 करोड़ खर्च
मौजूदा सरकार के मंत्रियों के विदेश दौरे पर कुल खर्च की बात करें तो 239.05 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं। पिछले चार साल में हर साल इस खर्च में कमी दर्ज की गई है। आरटीआई के जवाब में पे एंड अकाउंट ऑफिस, कैबिनेट अफेयर्स ने जानकारी दी है कि कुल 225.30 करोड़ रुपए कैबिनेट मंत्रियों के विदेश दौरे पर खर्च किए गए हैं। जबकि राज्यमंत्रियों द्वारा कुल 13.75 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं। यह आंकड़ा 1 अप्रैल 2014 से 31 मार्च 2018 के बीच का है।

हर साल खर्च में आई कमी
आपको बता दें कि मोदी सरकार में कुल 25 कैबिनेट मंत्री, 45 राज्य मंत्री और 11 स्वतंत्र प्रभार मंत्री शामिल हैं। आरटीआई में इस बात का खुलासा हुआ है कि हर वर्ष मंत्रियों के विदेश दौरे में होने वाले खर्च में कमी आई है। आपको बता दें कि मोदी सरकार 27 मई 2014 को सरकार संभाली थी। कैबिनेट मंत्रियों के खर्च पर नजर डालें तो वह इस प्रकार है

हर साल का खर्च
कैबिनेट मंत्रियों का कुल खर्च- 225.30 करोड़
2014-15 88.48 करोड़
2015-16 75.98 करोड़
2016-17 36.99 करोड़
2017-18 23.85 करोड़
राज्य मंत्रियों का कुल खर्च 13.75 करोड़
2014-15 2.40 करोड़
2015-16 4.53 करोड़
2016-17 3.03 करोड़
2017-18 3.79 करोड़
इसे भी पढ़ें- ट्रांसजेंडर बच्चे पैदा कर सकता, लेकिन यह योजना सफल नहीं हो सकती- नितिन गडकरी












Click it and Unblock the Notifications