नकली लालकिले से झंडा फहराते रह जाएंगे मोदी: बेनी

beni prasad verma
नयी दिल्ली। कांग्रेस के बड़बोले मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा एकबार फिर से लाइम लाइट आ गए है। भाजपा के पीएम उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते बेनी प्रसाद वर्मा एक बार फिर मीडिया की सुर्खियों में आ गए है। बेनी ने मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि मोदी नकली लालकिले से ही झंडा फहराते रह जायेंगे।

चार राज्यों में कांग्रेस की करारी हार के बाद कांग्रेसी नेता मोदी पर कटाक्ष करने से बच रहे थे,लेकिन बेनी ने मोदी पर हमला करते हुए कहा कि मोदी चुनावी रैलियों में नकली लालकिले से जिस तरह से भाषण देते रहे है उसी तरह से नकली लालकिले पर झंडा फहराते रह जाएंगे। उन्होंने लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत का भरोसा दिलाते हुए कहा कि साल 2014 में असली लालकिले पर राहुल गांधी ही झंडा फहरायेंगे। हलांकि बेनी प्रसाद वर्मा ने चार राज्यों में पार्टी की हार के बाद कांग्रेस में भारी फेरबदल की ओर इशारा किया है।

वर्मा ने कहा कि संसद सत्र के बाद राहुल गांधी पार्टी में भारी फेरबदल करेंगे। इस फेरबदल के बदौलत कांग्रेस एक बार फिर सत्ता में आएगी। इस्पात मंत्री ने गुजरात के मुख्यमंत्री और भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी को हिटलर और सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव को मुसोलिन करार देते हुए आरोप लगाया कि दोनों में सांप्रदायिक आधार पर वोटों के ध्रुवीकरण के लिए सांठगांठ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+