सरकार बनने से पहले ही भाजपा में मंत्री पद का बंटवारा

arun jaitely
नयी दिल्ली। देश में अबी तीन चरणों के मतदान होने बाकी है। 16 मई को मतगणना होनी है। ईवीएम के पिटारे के खुलने के बाद ही पता चल पाएगा कि देश में किसकी सरकार बनने वाली है। फिर से यूपीए देश चलाएंगी या जनता एनडीए को मौका देगी। इन सब संभावनाओं के बीच भाजपा अपनी जीत को लेकर आश्वस्त दिखाई पड़ रही है।

भाजपा में अब मंत्रीपद को लेकर बहस चलनी शुरु हो गई है। भाजपा ने पहले ही अपने प्रधानमंत्री के नाम का ऐलान कर दिया है ऐसे में बस मंत्रीपदों का बंटवारा होना है। मोदी ने इस ओर संकेत देते हुए कहा है कि एनडीए के सत्ता में आने पर अरुण जेटली को अहम पद मिल सकता है।

संकेत देते हुए नरेंद्र मोदी ने कहा कि वरिष्ठ बीजेपी नेता न सिर्फ केंद्र, बल्कि पंजाब में अकाली दल नीत सरकार की भी एक 'संपत्ति' होंगे। नरेंद्र मोदी ने कहा कि अरुण जेटली दिल्ली में हमारी सरकार के लिए काफी सहायक होंगे।

दिल्ली के साथ-साथ पंजाब में भी अरुण जेटली की पकड़ पर विश्वास जताते हुए मोदी ने कहा कि यदि जेटली आते हैं, तो इससे बादल सरकार को मदद मिलेगी। उन्होंने लोगों से यह भी कहा कि वे जेटली से काफी कुछ उम्मीद कर सकते हैं। गौरतलब है कि पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने हाल में कहा था कि अमृतसर के लोग जेटली के रूप में संभावित उपप्रधानमंत्री को वोट देंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+