'मोदी की गारंटी है लेकिन उनके गारंटी कार्ड पर तारीखें नहीं हैं', शरद पवार का पीएम मोदी पर बड़ा हमला
Sharad Pawar on PM Modi Guarantee: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) शरदचंद्र पवार के सुप्रीमो और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री ने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा है। पुणे में महाविकास अघाड़ी (एमवीए) के पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए शरद पवार ने कहा कि केंद्र सरकार लगातार वादे करती है, लेकिन उन्हें कभी पूरा नहीं करती है।
एनसीपी प्रमुख मे कहा कि 'मोदी की गारंटी' है लेकिन उनके 'गारंटी कार्ड' में विशिष्ट तारीखों की कमी हैं। उन्होंने कहा कि अगर हम बदलाव लाना चाहते हैं तो हमारी पार्टी के कार्यकर्ताओं को एकजुट होना होगा। पिछले 60-70 वर्षों से हमने कांग्रेस के कई राजनेताओं को देखा है, लेकिन कभी महसूस नहीं हुआ कि हमें इसकी जरूरत है।

पिछले 10 वर्षों में हमने एक अजीब पीएम देखा- शरद
उन्होंने कहा कि मोदी के सत्ता में आने के बाद पिछले 10 वर्षों में हमने एक अजीब पीएम देखा है। पीएम मोदी के कई भाषण जवाहरलाल नेहरू के खिलाफ और उन पर हमला करने वाले होते हैं। नेहरू देश के पहले पीएम थे, उनके परिवार ने बहुत संघर्ष किया था।
यह भी पढ़ें- Maharashtra News: शरद पवार और राहुल गांधी ने फोन पर की बात, सीट शेयरिंग के फॉर्मूले पर की चर्चा
मोदी हमेशा नेहरू की आलोचना करते हैं- शरद पवार
वह स्वतंत्रता संग्राम के दौरान जेल गए थे। उन्होंने देश को एक नई ऊंचाई पर पहुंचाया था। उन्होंने देश में संसदीय लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए काम किया और उन्होंने देश के विकास के लिए विभिन्न संस्थाएं और संगठन लाए, इन सबके बावजूद मोदी हमेशा नेहरू की आलोचना करते हैं।
यह बैठक पुणे में कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित की गई थी। एनसीपी (शरद पवार) सांसद सुप्रिया सुले, राज्य कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले और शिवसेना यूबीटी से सचिन अहीर ने पार्टी कार्यकर्ता की सार्वजनिक बैठक में भाग लिया।
यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र में भी सीट शेयरिंग पर बन गई बात! कांग्रेस ने उद्धव-शरद पवार से 48 में से 39 सीटों पर किया समझौता












Click it and Unblock the Notifications