भ्रष्ट सरकार को भ्रष्ट न्यायपालिका की ही जरूरत: जेठमलानी

नयी दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट के जाने-माने वरिष्ठ वकील राम जेठमलानी ने उच्चतर न्यायपालिका के न्यायाधीशों की नियुक्ति के लिए कॉलेजियम प्रणाली की जगह लेने वाले नए कानून की आलोचना करते हुए केंद्र सरकार पर तीखा हमला किया है।

ram jethmalani

उन्होंने केंद्र सरकार के राष्ट्रीय न्यायिक नियुक्ति आयोग पर सवाल उठाते हुए कहा कि भ्रष्‍ट सरकार भ्रष्‍ट न्यायपालिका चाहेगी और भ्रष्‍ट जजों की नियुक्ति करेगी। जेठमलानी ने कहा कि नेताओं को जजों की नियुक्ति में शामिल नहीं होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि जजों की नियुक्ति में राजनेताओं के शामिल होने पर कहा कि चूंकि राजनेताओं के हितों का टकराव हमेशा रहता है ऐसे में ये पूरी न्यायपालिका को दूषित करेगा।

जेठमलानी ने कहा कि कानून मंत्री पूरी तरह राजनीतिक पद है और हाइकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के जजों की नियुक्ति में उनके 6 में से एक वोट की बड़ी अहमियत है। जेठमलानी ने कहा कि कानून मंत्री और चीफ जस्टिस एक साथ नहीं रह सकते क्योंकि सरकार ही कोर्ट में ज्यादतर मामलों में शामिल रहती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+