ममता बनर्जी का मोदी सरकार पर हमला, बोलीं- जवानों की लाशों पर कर रही हैं राजनीति

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार पर पुलवामा हमले में शहीद जवानों की लाशों पर राजनाति करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि खुफिया एजेंसियों के पास इनपुट था कि घाटी में सुरक्षा बलों पर हमला हो सकता है। लेकिन उनकी सरकार ने इसे लेकर कोई भी कदम नहीं उठाया। अब वो पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों की शहादत पर राजनीति कर रही है। गौरतलब है कि 14 फरवरी के दिन जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में केद्रीय रिजर्व पुलिस बल(सीआरपीए) के जवानों के काफिले में चल रही बस में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी ने आत्मघाती हमला कर दिया था। इस हमले में 40 जवानों की मौत हो गई थी।

 ममता ने मोदी सरकार को हटाने का संकल्प लिया

ममता ने मोदी सरकार को हटाने का संकल्प लिया

ममता बनर्जी ने कोलकाता में तृणमूल कांग्रेस की विस्तारित कोर कमेटी को संबोधित करते हुए 'आगामी लोकसभा चुनाव में 'तानाशाही वाली नरेंद्र मोदी सरकार' को सत्ता से हटाने का संकल्प लिया। उन्होंने दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस आने वाले चुनाव में पश्चिम बंगाल की सभी 42 लोकसभा सीटों पर चुनाव जीतेगी। बनर्जी ने आगे कहा, 'केंद्र सरकार को पता था कि इस तरह का हमला हो सकता है, इस बारे में खुफिया सूचनाएं थी। इसके बावजूद हमारे जवानों को बचाने के लिए सरकार ने कदम क्यों नहीं उठाया। सरकार ने उन्हें मरने दिया ताकि वे चुनाव में जवानों की शहादत पर राजनीति कर सकें।'

'पश्चिम बंगाल में जीतेंगे सभी सीटें'

'पश्चिम बंगाल में जीतेंगे सभी सीटें'

ममता बनर्जी ने आगामी आम चुनाव में 'तानाशाही वाली नरेंद्र मोदी सरकार' को सत्ता से हटाने का संकल्प किया। उन्होंने दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस चुनाव में पश्चिम बंगाल में लोकसभा की सभी 42 सीटों पर चुनाव जीतेगी। बनर्जी ने आगे कहा कि केंद्र सरकार पहले से ही जागरुक थी कि इस तरह का हमला हो सकता है, इस बारे में खुफिया सूचनाएं थी। इसके बावजूद हमारे जवानों की सुरक्षा के लिए सरकार ने कदम क्यों नहीं उठाया। सरकार ने उन्हें मरने दिया ताकि वे चुनाव में जवानों की लाशों पर राजनीति कर सकें।

'मोदी-शाह चला रहें हैं सरकार'

'मोदी-शाह चला रहें हैं सरकार'

ममता बनर्जी ने मोदी सरकार पर लोकसभा चुनाव से पहले युद्ध को लेकरउन्मादी माहौल बनाने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार विचित्र तरीके से काम कर रही है। केंद्रीय मंत्रियों को भी महत्वपूर्ण फैसलों की जानकारी नहीं होती है। इस सरकार को दो भाई (प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह) चला रहे हैं।जिनके हाथों पर बेगुनाहों का खून लगा है। आने वाले चुनाव में ईवीएम मशीनों की हेराफेरी पर उन्होंने कहा कि हमारे कार्यकर्ताओं को सावधान होने की ज़रुरत है। लोकसभा चुनाव के दौरान ईवीएम से छेड़छाड़ की कोशिश होगी। आपको ऐसी कोशिशों को नाकाम करना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+