white paper: UPA सरकार के आर्थिक कुप्रबंधन पर Modi सरकार लाएगी 'श्वेत पत्र', जानिए क्या है ये?
What is white paper in Parliament: यूपीए सरकार के आर्थिक कुप्रबंधन पर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार 'श्वेत पत्र' लाएगी। संसद का सत्र भी इसी वजह से एक दिन के लिए बढ़ा दिया गया है।

यह भी पढ़ें- PM Modi in Parliament: मोदी धन्यवाद प्रस्ताव पर बोल रहे हैं, उनके भाषण की 10 बड़ी बातें
न्यूज एजेंसी ने सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि श्वेत पत्र में यूपीए सरकार के दौरान आर्थिक कुप्रबंधन पर श्वेत पत्र के माध्यम से भारत की आर्थिक बदहाली और अर्थव्यवस्था पर इसके नकारात्मक प्रभावों के बारे में विस्तार से बताया जाएगा। इसमें उस समय उठाए जा सकने वाले सकारात्मक कदमों के असर के बारे में भी बात की जाएगी।
केंद्र में साल 2004 से 2014 तक कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार रही। इन्हीं दस सालों में आर्थिक कुप्रबंधन को लेकर केंद्र की मोदी सरकार संसद में श्वेत पत्र ला रही है, जो सदन में 9 या 10 फरवरी को पेश किया जा सकता है।
बता दें कि संसद के बजट सत्र 2024 काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि इस साल लोकसभा चुनाव भी होने हैं। उनसे पहले यह आखिरी सत्र है। इसमें कांग्रेस व यूपीएस सरकार को घेरने का कोई मौका मोदी सरकार छोड़ना नहीं चाह रही।
5 फरवरी को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा में भी पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर तंज कसे। बोले कि कांग्रेस सिर्फ एक परिवार में उलझ गई है। इन्होंने देश के लोगों ने कुछ काम नहीं किया है। कांग्रेस राहुल गांधी के रूप में बार-बार एक ही प्रोडक्ट लांच कर रही है। इस चक्कर में कांग्रेस की दुकान पर ताला लगने की नौबत आ गई है।
पीएम मोदी ने सदन में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी का नाम लेते हुए कहा कि देश ने जितना परिवारवाद का खामियाजा उठाया है। उसका खामियाजा कांग्रेस को भी उठाना पड़ा है। अधीर बाबू की हालत देख रहे हैं। मल्लिकार्जुन खड़गे इस सदन से उस सदन में चले गए। गुलाम नबी आजाद तो पार्टी से ही चले गए। ऐसे कई नेता परिवारवाद की भेंट चढ़ गए।












Click it and Unblock the Notifications