PM Modi in Parliament: मोदी धन्यवाद प्रस्ताव पर बोल रहे हैं, उनके भाषण की 10 बड़ी बातें
PM Modi in Parliament: संसद में बजट सत्र में राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा हो रही है। धन्यवाद प्रस्ताव पर बोलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि विपक्ष ने जो संकल्प लिया है, उसकी सराहना करता हूं, उनके भाषण से यह संकल्प पक्का हो गया है कि उन्हें लंबे समय तक वहीं रहना है।
पीएम मोदी ने कहा कि 'राष्ट्रपति ने भारत के उज्ज्वल भविष्य को ध्यान में रखते हुए चार मजबूत स्तंभों- नारीशक्ति, युवा शक्ति, गरीब और किसानों की चर्चा की' जानिए पीएम मोदी के भाषण की दस बड़ी बातें।

जानिए पीएम मोदी के भाषण
1. पीएम मोदी ने लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा की जीत का दावा करते हुए कहा कि जिस तेज गति से देश विकास कर रहा है। उसके आधार पर कह सकता हूं कि हमारे तीसरे कार्यकाल में भारत दुनिया की तीसरी बड़ी आर्थिक ताकत बनेगा, यह मोदी की गारंटी है।
2. साल 2014 के अंतरिम बजट का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि उस समय भारत दुनिया में 11वें नंबर की अर्थव्यवस्था था। आज पांचवें नंबर की अर्थव्यवस्था है। फिर भी वे शांत हैं। इन लोगों ने सपना देखने की क्षमता भी खो दी है।
3. पीएम मोदी ने कहा कि हमारी सरकार ने गांवों में रहने वाले गरीबों के लिए 4 करोड़ और शहरों में रहने गरीबों के लिए 80 लाख पक्के घर बनाए हैं। कांग्रेस को यही काम करने में 100 साल लग जाते और पांच पीढ़ियां निकल गई होतीं।
4. पीएम मोदी बोले कि जनता-जनार्दन तो ईश्वर का रूप होती है और आपलोग (विपक्ष) जिस तरह से इन दिनों मेहनत कर रहे हैं। मैं पक्का मानता हूं कि ईश्वर रूपी जनता-जनार्दन आपको पक्का आशीर्वाद देगी और आप अगले चुनाव में दर्शक दीर्घा में जरूर दिखेंगे।
5. पीएम मोदी ने कहा कि कब तक टुकड़ों में सोचते रहोगे? कब तक समाज को बांटते रहोगे? देश को बहुत तोड़ा है। अच्छा होता कि जाते-जाते तो कम से कम इस चर्चा के दरम्यान कुछ सकारात्मक बातें होती। कुछ सकारात्मक सुझाव आते लेकिन हर बार की तरह आपने देश को काफी निराश किया।
6. पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज विपक्ष की जो हालत है, इसकी सबसे बड़ी दोषी कांग्रेस पार्टी है। कांग्रेस को एक अच्छा विपक्ष बनने का बहुत बड़ा अवसर मिला था, लेकिन 10 वर्षों में ये उस दायित्व को निभाने में भी विफल हो गए।
7. पीएम मोदी ने धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा में बिना नाम लिए राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि एक ही प्रोडक्ट को बार-बार लॉन्च करने के चक्कर में आज कांग्रेस की दुकान में ताला लगने की नौबत आ गई है।
8. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कुछ लोगों में इतना हौसला नहीं बचा है कि वे अब चुनाव लड़ सकें! ऐसे में वे लोग अपनी सीट बदलना चाहते हैं।
9. पीएम मोदी ने विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा कि आप में से बहुत लोग चुनाव लड़ने का हौसला खो चुके हैं। कुछ पिछली बार सीट बदले थे और इस बार भी बदलने के प्रयास में हैं. कुछ लोग तो राज्यसभा जाने की आस में हैं।
10. पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस एक परिवार में उलझ गई है। वह अपने परिवार के बाहर देखने को तैयार नहीं। कांग्रेस में कैंसिल कल्चर डेवलप हुआ हैं। हम कहते हैं 'मेक इन इंडिया', कांग्रेस कहती है- कैंसिल, हम कहते हैं 'संसद की नई इमारत', कांग्रेस कहती है- कैंसिल, हम कहते हैं 'वंदे भारत' कांग्रेस कहती है- कैंसिल। ये मोदी की नहीं देश की इमारत है इतनी नफरत कब तक पाले रखोगे?












Click it and Unblock the Notifications