ट्रंप के टैरिफ प्लान पर मोदी सरकार की आई प्रतिक्रिया, जानिए क्यों बताया इसे Mixed Bag?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने दुनिया के कुछ देशों पर रेसिप्रोकल (परस्पर) टैरिफ लगाया है। ट्रंप ने सभी देशों पर 10% टैरिफ और भारत पर 27% टैरिफ लगा दिया है। ट्रंप द्वारा लगाए गए 27% टैरिफ का भारत पर कितना और क्या असर होगा, इसका विश्लेषण सरकार ने शुरू कर दिया हैं।

सरकार अब अमेरिकी व्यापार नीति में बदलाव से उत्पन्न होने वाले संभावित अवसरों की भी तलाश कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत के कॉमर्स मंत्रालय ने कहा कि वे इस टैरिफ का भारत पर क्या असर होगा, इसका विश्लेषण कर रहे हैं। भारत ने इसे 'मिश्रित परिणाम' (Mixed Bag) कहा है, यानी इसके सकारात्मक और नकारात्मक दोनों पहलू हैं।

Donald Trump

अधिकारी के अनुसार, अमेरिका ने 5 अप्रैल से सभी आयातों पर 10 प्रतिशत टैरिफ लगाने का फैसला लिया है, जबकि 16 प्रतिशत टैरिफ 10 अप्रैल से लागू होगा। कॉमर्स मंत्रालय ने कहा कि भारतीय उद्योग और निर्यातकों सहित सभी हितधारकों के साथ बातचीत कर रहा है और टैरिफ पर प्रतिक्रिया ले रहा है।

द्विपक्षीय व्यापार पर ध्यान केन्द्रित करना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ट्रंप की 13 फरवरी की 'मिशन 500' घोषणा का जिक्र किया गय है, जिसमें ऐसा कहा गया है कि 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना से अधिक बढ़ाकर 500 बिलियन डॉलर करना है। बयान में कहा गया है कि भारतीय और अमेरिकी व्यापार दल कई क्षेत्रों को कवर करने वाले पारस्परिक रूप से लाभकारी द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहे हैं।

इन चर्चाओं का उद्देश्य दोनों देशों के बीच आपूर्ति श्रृंखला एकीकरण को बढ़ाना है। वार्ता व्यापार, निवेश और प्रौद्योगिकी हस्तांतरण के विस्तार पर केंद्रित है। बयान में कहा गया है,'हम इन मुद्दों पर ट्रम्प प्रशासन के संपर्क में हैं और आने वाले दिनों में इन्हें आगे बढ़ाने की उम्मीद करते हैं।'

रणनीतिक साझेदारी प्रतिबद्धता
भारत अमेरिका के साथ अपनी व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को महत्व देता है। देश 21वीं सदी के लिए सैन्य साझेदारी, त्वरित वाणिज्य और प्रौद्योगिकी (COMPACT) के लिए भारत-अमेरिका उत्प्रेरक अवसरों के तहत अमेरिका के साथ मिलकर काम करने के लिए समर्पित है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+