मोदी सरकार की इन योजनाओं के दम पर मुश्किल होगी विपक्ष की राह
नरेंद्र मोदी सरकार के 9 साल पूरे हो गए हैं। इस दौरान मोदी सरकार ने कई अलग-अलग सेक्टर में कई बड़े फैसले लिए। हालांकि विपक्षी दल कांग्रेस ने सरकार के कई फैसलों और नीतियों की आलोचना की।
मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने के मौके पर एक मोदी सरकार से 9 सवाल पूछे हैं। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि मोदी सरकार कई अहम सेक्टर जिसमे अर्थव्यवस्था, राष्ट्रीय सुरक्षा, सामाजिक समरसता, लोकतंत्र में विफल रही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार 26 मई 2014 को देश के प्रधानमंत्री बने थे। इसके बाद 2019 में वो एक बार फिर से चुनाव जीतकर देश के प्रधानमंत्री बने। इस दौरान पीएम मोदी के कई फैसलों ने देश को बदलने का काम किया।
खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी सरकार के दूसरे कार्यकाल के कामकाज का उल्लेख संसद में अपने भाषण के दौरान किया। पीएम मोदी ने कहा कि हमारी सरकार ने 16-17 हजार ट्रांसजेंडर्स को उनकी पहचान दी। उन्हें पद्म अवॉर्ड से सम्मानित किया।
मोदी सरकार ने कोरोना काल में देशभर में लोगों को मुफ्त वैक्सीन उपलब्ध कराई। जिसने करोड़ों लोगों को खतरनाक कोरोना संक्रमण से सुरक्षित करने का काम किया। बड़े पैमाने में लोगों को कोरोना काल में मुफ्त अनाज मुहैया कराया गया।
इसके साथ ही कंपनीज एक्ट, लिमिटेड लाइबिलिटी पार्टनरशिप एक्ट और 60 से अधिक गैर जरूरी कानूनों को हटाने का काम सरकार ने किया। पीएम मोदी ने कहा कि हमने डेटा प्रोटेक्शन बिल लाकर पूरी भावी पीढ़ि को सुरक्षित करने का काम किया। इसके लिए डिजिटल पर्सनल डाटा प्रोटेक्शन एक्ट बनाया गया। यही नहीं सरकार की ओर से पेपर लीक की समस्या से निजात दिलाने के लिए कठोर कानून बनाया गया।
इसके साथ ही मोदी सरकार के इस कार्यकाल को राम मंदिर के निर्माण के लिए भी याद किया जाएगा। उत्तर प्रदेश और केंद्र दोनों में भाजपा सरकार ने मंदिर के निर्माण को तेजी से आगे बढ़ाने में हर संभव कोशिश की जिसके परिणामस्वरूप 22 जनवरी को अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम पूरा किया गया।












Click it and Unblock the Notifications