मोदी सरकार देगी शहरी गरीबों के घर का किराया, जानिए क्या है योजना!
सरकार जल्द ही करीब 100 स्मार्ट शहरों में 2713 करोड़ रुपए से इस नई कल्याणकारी योजना की शुरुआत करने की योजना बना रही है।
नई दिल्ली। केन्द्र सरकार जल्द ही एक ऐसी कल्याणकारी योजना की शुरुआत करने जा रही है, जिसके तहत सरकार आपके घर का किराया दे सकती है। सरकार जल्द ही करीब 100 स्मार्ट शहरों में 2713 करोड़ रुपए से इस नई कल्याणकारी योजना की शुरुआत करने की योजना बना रही है। सरकार की यह योजना गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले लोगों के लिए होगी, जिन्हें नई रेंटल हाउसिंग पॉलिसी के तहत घर का किराया चुकाने के लिए कुछ वाउचर्स दिए जाएंगे। यूं तो सरकार इस योजना पर पिछले करीब 3 सालों से काम कर रही है, लेकिन इसे पहली बार 2017-18 वित्त वर्ष में लागू किया जा सकता है।

ऐसे मिलेगी ये सुविधा
यह स्कीम शहरी गरीबों (शहर में रहने वाले गरीब लोग) के लिए है। इस योजना से उन मजदूरों को काफी मदद मिलेगी, जो मजदूरी करने के लिए अपने गांव से दूर किसी शहर में जाकर रहते हैं। इन रेंट वाउचर्स को गरीबों में वितरित करने के लिए शहरी निकायों की मदद ली जाएगी। यह रेंट वाउचर गरीब शख्स अपने मकान मालिक को देगा और मकान मालिक उसे किसी भी सिटीजन सर्विस ब्यूरो से अपने अकाउंट में ट्रांसफर करा सकेगा। ये भी पढ़ें- पेटीएम ने बदले नियम, वॉलेट को क्रेडिट कार्ड से रिचार्ज करने पर लगेगा 2 फीसदी का चार्ज
किराया अधिक होने की स्थिति में क्या?
अगर उस शख्स के घर का किराया रेंट वाउचर की कीमत से अधिक होता है, तो फिर अतिरिक्त रकम उस शख्स को अपनी जेब से देनी होगी। रेंट वाउचर की कीमत कितनी होगी, इसका निर्धारण निकाय शहर और कमरे की लंबाई-चौड़ाई के हिसाब से तय करेगा। 2011 की जनगणना के अनुसार शहरों में करीब 27.5 फीसदी लोग किराए पर रहते हैं। सरकार इस योजना के तहत वाउचर से भुगतान के लिए डायरेक्ट बेनेफिट ट्रांसफर की संभावना भी तलाश रही है।
-
UDAN 2.0 Scheme: देश में 100 नए एयरपोर्ट बनाए जाएंगे, केंद सरकार ने उड़ान-2.0 योजना को दी मंजूरी -
Trump PM Modi Talks: 'होर्मुज' तेल के रास्ते पर ट्रंप ने PM मोदी से क्या-क्या कहा? US-Iran तनाव के बीच मंथन -
PM Modi ने मिडिल ईस्ट युद्ध पर दी सख्त चेतावनी, जंग जारी रही तो भुगतने पड़ेगे गंभीर दुष्परिणाम -
Women Reservation: 2029 से पहले 33% महिला आरक्षण! लोकसभा सीटें 816, महिला MP की संख्या 273, हर डिटेल -
Lockdown 6th Anniversary: 6 साल पहले लगा था COVID लॉकडाउन, फिर क्यों सता रहा डर? भारत को सिखा गया ये 4 सीख -
PM मोदी ने बनाया इतिहास: सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख रहने का रिकॉर्ड, CM रेखा गुप्ता ने दी बधाई -
Shaheed Diwas 2026: 'शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले', 23 मार्च को क्यों मनाते हैं शहीद दिवस? -
लोकसभा में पीएम मोदी का बड़ा बयान- 'जहाजों पर हमला अस्वीकार्य, भारतीयों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता' -
धामी सरकार के चार साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने बधाई संदेश में कही बड़ी बातें, जानिए क्या -
Iran-America War: 'दुनिया युद्ध की आग में, पर भारत बेखौफ', मिडिल ईस्ट संकट पर पीएम मोदी का बड़ा बयान -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो?












Click it and Unblock the Notifications