Kal Ka Match Kon Jeeta 16 July 2026: भारत vs इंग्लैंड, Who Won Yesterday Match
Kal Ka Match Kon Jeeta: कार्डिफ एकदिवसीय मुकाबले में भारत के सामने इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया और यह सही साबित हुआ। इंग्लैंड के गेंदबाजों ने बेहतरीन काम करते हुए टीम इंडिया को 44 ओवर में 233 रनों के कुल स्कोर पर आउट कर दिया। इंग्लैंड ने 45वें ओवर में 4 विकेट से मैच जीत लिया।
भारत के लिए शुभमन गिल ने 31 और रोहित शर्मा ने 26 रन बनाए। बाद में ईशान किशन भी 1 रन बना आउट हो गए। मुश्किल स्थिति में टीम को संभालने का काम विराट कोहली ने किया। उनका साथ निभाने के लिए क्रीज पर श्रेयस अय्यर आए और दोनों ने जमकर बैटिंग की।

विराट कोहली अच्छी लय में थे लेकिन फिफ्टी जड़ने के बाद 65 के स्कोर पर आउट होकर चले गए। इसके बाद भारतीय टीम का विकेट पतन शुरू हो गया। श्रेयस अय्यर ने 66 रनों की पारी खेली। निचले क्रम से जसप्रीत बुमराह ने कुछ अच्छे शॉट जमाए।
बुमराह ने 13 गेंदों में 3 चौकों और 1 छक्के की मदद से 20 रनों की नाबाद पारी खेली। इस वजह से भारत का स्कोर 233 रनों तक पहुँच पाया। इंग्लैंड के लिए आर्चर और एटकिंसन ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। दोनों ही गेंदबाजों के खाते में 3-3 विकेट आए।
जवाब में खेलते हुए इंग्लैंड ने खराब शुरुआत की। बुमराह ने पहली गेंद पर बेन डकेट को वापस भेज दिया। इसके बाद बेथल भी 4 रन बनाकर आउट हो गए। हैरी ब्रूक भी 16 के स्कोर पर चलते बने लेकिन जो रूट ने ठान लिया कि आउट नहीं होना है और वही हुआ।
रूट फिफ्टी के बाद खेलते चले गए। उनका साथ विल जैक्स ने 30 रन बनाकर दिया और एटकिंसन ने नाबाद 23 रन बनाए। एटकिंसन ने चौके से इंग्लैंड को 4 विकेट से जीत दिला दी। जो रूट 133 गेंदों में 9 चौकों की मदद से 99 रन की नाबाद पारी खेलकर लौटे। भारत के लिए गुरनूर बराड़ ने सर्वाधिक 2 विकेट झटके। इंग्लैंड सीरीज में बराबरी पर आ गया। अंतिम मैच रविवार को लॉर्ड्स में होगा।


Click it and Unblock the Notifications
