सलमान खान ला रहे हैं 'बीईंग स्मार्ट' मोबाइल, जानिए कीमत
सलमान खान कपड़ों के ब्रांड 'बीईंग ह्यूमन' के मालिक हैं और इसी की तर्ज पर उन्होंने अपने स्मार्टफोन बिजनेस के ब्रांड को 'बीईंग स्मार्ट' ट्रेडमार्क के तहत रजिस्टर किया है।
नई दिल्ली। बॉलीवुड स्टार सलमान खान जल्द ही एक नया बिजनेस शुरू करने जा रह हैं, जो स्मार्टफोन का बिजनेस है। आपको बता दें कि सलमान खान कपड़ों के ब्रांड 'बीईंग ह्यूमन' के मालिक हैं और इसी की तर्ज पर उन्होंने अपने स्मार्टफोन बिजनेस के ब्रांड को 'बीईंग स्मार्ट' ट्रेडमार्क के तहत रजिस्टर किया है। अभी यह साफ नहीं है कि इस बिजनेस पर पूरी तरह से उनका मालिकाना हक होगा या फिर इसमें उनके परिवार वालों में से भी किसी की हिस्सेदारी होगी।

इकोनॉमिक टाइम्स के मुताबिक इसके लिए वह कुछ निवेशकों से बात की कर रहे हैं और एक ऑपरेशनल मैनेजमेंट टीम भी बना रहे हैं। बताया जा रहा है कि उनकी टीम को हेड करने वाला वह अधिकारी होगा, जिसे सैमसंग और माइक्रोमैक्स के साथ काम करने का काफी अनुभव है। इसके लिए सलमान खान ने चीन के एक प्लांट का चुनाव भी कर लिया है, जो शुरुआती मॉडल बनाएगा, जो एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा। अब तक मिली जानकारी के अनुसार 'बीईंग स्मार्ट' के तहत बनने वाले मोबाइल फोन 20,000 रुपए की कीमत से कम के ही होंगे। ये भी पढ़ें- नोटबंदी से पेटीएम के मालिक बने अरबपति, मुकेश अंबानी फिर भी हैं देश के सबसे अमीर शख्स
रिपोर्ट के अनुसार सलमान खान का ये नया स्मार्टफोन ओपो, वीवो और श्याओमी जैसे स्मार्टफोन को तगड़ी टक्कर देगा। यह स्मार्टफोन शुरुआत में ऑनलाइन बेचे जाएंगे, उसके बाद यह रिटेल मार्केट में या फिर बीईं ह्यूम के स्टोर में आएंगे। आपको बता दें कि स्मार्टफोन के बिजनेस में आने का इशारा सलमान खान करीब दो साल पहले ही कर चुके थे। हालांकि, अभी तक इस पर सलमान खान की ओर से कोई टिप्पणी नहीं की गई है। ये भी पढ़ें- जीपीएफ निकासी के नियम बदले, सिर्फ 15 दिन में मिल जाएगा पैसा












Click it and Unblock the Notifications