MP News: FAITH कॉन्क्लेव-2026: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निवेशकों को दिया मध्यप्रदेश आने का न्योता, बोले- पर्यटन और निवेश की अपार संभावनाओं वाला राज्य

FAITH कॉन्क्लेव 2026 में, मध्य प्रदेश को एक प्रमुख पर्यटन और निवेश हब के रूप में प्रदर्शित किया गया, जिसमें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय भागीदारों को आकर्षित करने के लिए पवित्र स्थलों, इको-टूरिज्म और बड़े पैमाने पर बुनियादी ढांचे पर जोर दिया गया।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में आयोजित FAITH कॉन्क्लेव-2026 में मध्यप्रदेश को देश के सबसे प्रमुख पर्यटन और निवेश गंतव्यों में से एक बताते हुए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय निवेशकों, टूर ऑपरेटर्स तथा पर्यटन उद्योग से जुड़े प्रतिनिधियों को राज्य में निवेश के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश प्राकृतिक सौंदर्य, सांस्कृतिक विरासत, आध्यात्मिक स्थलों और आधुनिक पर्यटन अधोसंरचना का अनूठा संगम है।

MP Premier Tourism and Investment Destination at FAITH 2026

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रेरक वाक्य "एमपी अजब है, सबसे गजब है" मध्यप्रदेश की प्राकृतिक सुंदरता, ऐतिहासिक विरासत और सांस्कृतिक समृद्धि का सटीक परिचय है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की कार्यशैली और "सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास" का मंत्र पर्यटन सहित हर क्षेत्र में विकास का आधार बना है, जिससे भारत वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर लगातार मजबूत हो रहा है। FAITH कॉन्क्लेव के विशेष सत्र "मध्यप्रदेश: द हार्ट ऑफ इन्क्रेडिबल इंडिया" को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पर्यटन और निवेश को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है।

एक वर्ष में 13 करोड़ से अधिक पर्यटक पहुंचे

मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश धार्मिक, सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और प्राकृतिक पर्यटन का केंद्र है। राज्य सरकार भगवान राम और भगवान कृष्ण से जुड़े सभी प्रमुख स्थलों को विकसित कर धार्मिक पर्यटन का नया अध्याय लिख रही है। उन्होंने बताया कि पिछले एक वर्ष में 13 करोड़ से अधिक पर्यटक मध्यप्रदेश पहुंचे, जिससे राज्य की अर्थव्यवस्था को नई मजबूती मिली है।

सिंहस्थ-2028 की तैयारियां तेज

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सिंहस्थ-2028 को भव्य और दिव्य बनाने के लिए राज्य सरकार करीब 30 हजार करोड़ रुपये की लागत से आधारभूत संरचना विकसित कर रही है। उन्होंने बताया कि सिंहस्थ के लिए लगभग 30 किलोमीटर लंबे घाटों का निर्माण किया जा रहा है, ताकि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को मां शिप्रा में सुगमता से स्नान की सुविधा मिल सके। सिंहस्थ-2028 को विश्वस्तरीय आयोजन बनाने के लिए व्यापक कार्ययोजना पर तेजी से काम चल रहा है।

महाकाल लोक से बढ़ा धार्मिक पर्यटन

मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश में भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से दो स्थित हैं। उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर और विश्व प्रसिद्ध भस्म आरती श्रद्धालुओं के लिए अद्वितीय आध्यात्मिक अनुभव प्रदान करती है। उन्होंने बताया कि महाकाल लोक के निर्माण के बाद पिछले एक वर्ष में लगभग 8 करोड़ श्रद्धालु और पर्यटक उज्जैन पहुंचे हैं, जिससे धार्मिक पर्यटन को नई गति मिली है।

इको टूरिज्म और पर्यटन अधोसंरचना पर विशेष फोकस

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार विश्वस्तरीय पर्यटन अधोसंरचना, बेहतर कनेक्टिविटी और निवेश-अनुकूल नीतियों के माध्यम से पर्यटन क्षेत्र का विस्तार कर रही है। सांस्कृतिक, आध्यात्मिक, विरासत और सतत पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ निजी निवेश को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इको टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए बैतूल जिले के कॉफी वैली के नाम से प्रसिद्ध कुकरू क्षेत्र को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है।

निवेश और वैश्विक साझेदारी पर हुई चर्चा

कॉन्क्लेव के दौरान पर्यटन विभाग के सचिव एवं मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड के प्रबंध संचालक डॉ. इलैयाराजा टी. तथा मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम के प्रबंध संचालक दिलीप कुमार यादव ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय टूर ऑपरेटर्स एवं उद्योग प्रतिनिधियों के साथ बैठकें कीं। इन बैठकों में निजी निवेश, हवाई संपर्क के विस्तार, पर्यटन अधोसंरचना के विकास तथा मध्यप्रदेश के पर्यटन स्थलों को वैश्विक पहचान दिलाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई।

मध्यप्रदेश के पर्यटन मॉडल को मिली सराहना

कॉन्क्लेव में आंध्र प्रदेश, गुजरात और उत्तराखंड सहित कई राज्यों ने अपने पर्यटन मॉडल प्रस्तुत किए। इस दौरान मध्यप्रदेश के वाइल्डलाइफ टूरिज्म, हेरिटेज होमस्टे, आध्यात्मिक सर्किट और ग्रामीण पर्यटन मॉडल को उद्योग जगत के प्रतिनिधियों ने विशेष सराहना दी। दो दिवसीय FAITH कॉन्क्लेव-2026 ने राज्यों के बीच सहयोग, पर्यटन निवेश और भारत के पर्यटन इकोसिस्टम को मजबूत बनाने के लिए महत्वपूर्ण मंच उपलब्ध कराया। मध्यप्रदेश की प्रभावशाली भागीदारी ने राज्य की सांस्कृतिक विरासत, प्राकृतिक सौंदर्य और निवेश की व्यापक संभावनाओं को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+