Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

MSP Hike News: मोदी सरकार की किसानों को बड़ी सौगात, MSP में की भारी बढ़ोतरी, 8.81 लाख करोड़ का राहत पैकेज

MSP Hike News: बुधवार, 28 मई को हुए केंद्री मंत्रिमंडल की बैठक में केंद्र सरकार ने किसानों के हित में एक के बाद एक कई अहम फैसले लिए। खरीफ की फसल आने से पहले ही सरकार ने किसानों को बड़ी सौगात देते हुए 14 खरीफ फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में वृद्धि को मंजूरी दी है।

इसके साथ ही किसानों को आसान कर्ज उपलब्ध कराने के लिए ब्याज अनुदान योजना को भी मंजूरी दी गई है। साथ ही देश के अलग-अलग राज्यों में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए कई महत्त्वपूर्ण हाईवे और रेलवे प्रोजेक्ट्स को हरी झंडी दी गई है।

modi-government-kharif-msp-hike

कुल मिलाकर इन फैसलों से किसानों, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और देश के लॉजिस्टिक नेटवर्क को नई रफ्तार मिलेगी। आइए विस्तार से जानते हैं इन योजनाओं के बारे में-

1. खरीफ फसलों के लिए MSP में भारी वृद्धि

सरकार ने 2025-26 के खरीफ विपणन सत्र के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) को बढ़ाकर ₹2,07,000 करोड़ कर दिया है। MSP की सिफारिश कृषि लागत एवं मूल्य आयोग (CACP) ने की, जिसमें यह सुनिश्चित किया गया है कि किसानों को उनकी लागत का न्यूनतम 50% लाभ सुनिश्चित हो।

किस आधार पर तय किया गया MSP:

  • उत्पादन लागत का औसत (ऑल इंडिया वेटेड एवरेज)
  • मांग और आपूर्ति की स्थिति
  • घरेलू एवं अंतर्राष्ट्रीय बाजार मूल्य
  • अंतर-फसल मूल्य समानता
  • कृषि एवं गैर-कृषि क्षेत्रों के बीच व्यापार की शर्तें
  • संसाधनों का तर्कसंगत उपयोग
  • अर्थव्यवस्था पर MSP का प्रभाव

कुछ प्रमुख फसलों की नई MSP दरें (प्रति क्विंटल):

  • धान (साधारण): ₹2369 (₹69 की वृद्धि)
  • तिल: ₹9846 (₹452 की वृद्धि)
  • अरहर और उड़द: ₹8000 व ₹7800 (₹300 की वृद्धि)

2. ब्याज अनुदान योजना (₹15,642 करोड़)

सरकार ने किसानों के लिए कार्यशील पूंजी की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु संशोधित ब्याज अनुदान योजना को मंजूरी दी है। इस योजना के तहत किसानों को सस्ती दर पर ऋण उपलब्ध होगा।

मुख्य विशेषताएं:

  • ऋण सीमा: फसलों के लिए ₹3 लाख और पशुपालन आदि के लिए ₹2 लाख
  • ब्याज दर: 7% वार्षिक
  • 1.5% ब्याज अनुदान + 3% समय पर पुनर्भुगतान पर छूट
  • प्रभावी दर: केवल 4%
  • जमानत मुक्त ऋण: ₹2 लाख तक
  • 449 बैंक एक ही पोर्टल पर
  • KCC खातों की संख्या: 7.71 करोड़
  • बकाया कर्ज: ₹10.05 लाख करोड़

3. बाडवेल-नेल्लोर 4-लेन राजमार्ग को मंजूरी

यह हाईवे आंध्र प्रदेश के महत्वपूर्ण आर्थिक और औद्योगिक क्षेत्रों को जोड़ता है। इसमें कुल 108 किमी की लंबाई होगी, जिसमें 23 किमी उन्नयन और 85 किमी नया निर्माण होगा।

क्या होगा महत्तव:

  • कृष्णापट्टनम पोर्ट से संपर्क
  • VCIC, HBIC और CBIC जैसे औद्योगिक गलियारों से कनेक्टिविटी
  • BOT (टोल) मोड में निर्माण, रियायत अवधि 20 वर्ष

4. रतलाम-नागदा रेलवे लाइन का चौड़ीकरण (₹1,018 करोड़)

  • रतलाम और नागदा के बीच 41 किमी रेल मार्ग को चार लाइनों में परिवर्तित किया जाएगा, जिससे ट्रैफिक जाम कम होगा और लॉजिस्टिक्स तेज होंगे।

समय: 3-4 वर्षों में पूरा होगा

  • स्थान: रतलाम (MP) - एक प्रमुख जंक्शन जो उत्तर (नागदा), दक्षिण (वडोदरा), पूर्व (इंदौर), और पश्चिम (चित्तौड़गढ़) से जुड़ा है
  • लाभ: पश्चिमी तट के बंदरगाहों तक बेहतर संपर्क

5. वर्धा-बल्लारशाह रेलवे लाइन (₹2,381 करोड़)

  • दिल्ली-चेन्नई ट्रंक मार्ग का यह खंड दक्षिण-उत्तर भारत के बीच मालवाहन और यात्री परिवहन के लिए बहुत अहम है।
  • लंबाई: 135 किमी
  • लागत: ₹2,381 करोड़
  • अतिरिक्त यातायात क्षमता: 11.4 मिलियन टन
  • लाभ: बिजली संयंत्रों, आर्थिक नोड्स और बंदरगाहों से कनेक्टिविटी बेहतर होगी

Modi Government Kharif MSP Hike: कुल मिलाकर क्या मिला किसानों को?

इन फैसलों के जरिये केंद्र सरकार ने किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे को मजबूती देने के लिए एक समग्र दृष्टिकोण अपनाया है। किसान जहां एक ओर अपनी फसल का वाजिब मूल्य पा सकेंगे, वहीं दूसरी ओर उन्हें सस्ते दर पर ऋण, बेहतर सड़क और रेलवे कनेक्टिविटी जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी।

  • अन्य स्वीकृत योजनाएं (चयनित):

योजना लागत (करोड़ रुपये)
गन्ना आधारित इथेनॉल मूल्य संशोधन 3,880
पशुधन स्वास्थ्य और रोग नियंत्रण 3,400
राष्ट्रीय गो-कुल मिशन 2,790
डेयरी विकास 6,282
कोसी-मेची नदी लिंक परियोजना 37,216
उर्वरक सब्सिडी (पी एंड के) 1,600

MSP वितरण में हुई यह ऐतिहासिक वृद्धि सरकार की किसान-हितैषी नीतियों को दर्शाती है। इससे न केवल किसानों की आय में वृद्धि हुई है, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिली है। यह रुझान आने वाले वर्षों में कृषि क्षेत्र को आत्मनिर्भर और टिकाऊ बनाने की दिशा में एक सकारात्मक संकेत है।

सरकार की यह व्यापक योजना किसानों की आमदनी बढ़ाने, कृषि ऋण को सुलभ बनाने और लॉजिस्टिक अवसंरचना को बेहतर करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। किसानों के हित में उठाए गए ये फैसले केवल वर्तमान ही नहीं, बल्कि भविष्य की कृषि अर्थव्यवस्था को भी मजबूती प्रदान करेंगे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+