उरी हमले पर भारत ने दिया पाकिस्तान को करारा जवाब, सीमा पार कर मारे आतंकी
नई दिल्ली। उरी आतंकी हमले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में उच्चस्तरीय बैठक की। जिसके बाद विदेश मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय की ओर से संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई। जिसमें बताया गया कि भारत ने पीओके में सर्जिकल स्ट्राइक किया है।

भारत ने एलओसी पार कर आतंकी ठिकानों को बनाया निशाना
संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारत के डीजीएमओ रणबीर सिंह ने बताया कि उरी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान को तगड़ा जवाब दिया है।
भारत ने पीओके में सर्जिकल स्ट्राइक किया है।
भारत ने एलओसी पार करके आतंकी ठिकानों पर हमला किया है। उरी हमले के बाद भारत ने ये हमला किया। डीजीएमओ रणबीर सिंह ने बताया कि हमने इस बात की जानकारी पाकिस्तान के डीजीएमओ को भी दे दिया है।
28 सितंबर के बाद घुसपैठ के लिए कुछ आतंकी सीमा पार करके घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे। कई आतंकियों को मार गिराया गया। हमले में आतंकियों का बड़ा नुकसान हुआ।
विदेश और रक्षा मंत्रालय की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया खुलासा
विदेश मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय के संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया गया कि भारतीय सेना ने पूरे सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया। पीओके में घुसकर भारतीय कमांडो ने ये कार्रवाई की।
पूरे ऑपरेशन की निगरानी एनएसए अजित डोभाल कर रहे थे। रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर और आर्मी चीफ खुद पूरे ऑपरेशन पर नजर रख रहे थे।
डीजीएमओ ने बताया कि इस कार्रवाई में कई आतंकी मारे गए हैं। ऑपरेशन में शामिल सभी कमांडों सुरक्षित वापस लौट आए हैं।
पाकिस्तान ने हमले की निंदा की
इस बीच खबर आ रही है कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने हमले की निंदा की है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की सेना तैयार है। उन्होंने कहा कि शांति की चाह को हमारी कमजोरी नहीं समझें।
इससे पहले पाकिस्तान ने भारत पर आरोप लगाते हुए कहा था कि भारत ने सीजफायर का उल्लंघन करते हुए पाकिस्तानी सेना के दो जवानों को मार गिराया है।

पीएम मोदी ने की सीसीएस की बैठक
इससे पहले पाकिस्तान को लेकर केंद्र सरकार ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उच्चस्तरीय बैठक की। जिसमें लाइन ऑफ कंट्रोल (एलओसी) के ताजा हालात को लेकर चर्चा की गई।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में सुरक्षा के लिए बनी कैबिनेट कमेटी की बैठक हुई। जिसमें गृहमंत्री, रक्षामंत्री समेत सेना से जुड़े अधिकारी शामिल हुए।
इस बैठक में सीमा पर लगातार हो रही हलचल और लाइन ऑफ कंट्रोल पर पाकिस्तान की ओर से की जा रही कार्रवाई पर चर्चा की गई।












Click it and Unblock the Notifications