बड़े-बड़ों को पछाड़कर मोदी कैबिनेट में एंट्री मार सकता है ये 'सुपर कॉप'
नई दिल्ली। मोदी कैबिनेट विस्तार/फेरबदल की घड़ी जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे कयासों का बाजार गर्म होता जा रहा है। ऐसे में उत्तर प्रदेश की चर्चा न हो, यह तो संभव नहीं है। सूत्रों की मानें तो मोदी कैबिनेट में यूपी से कुछ मंत्रियों की छुट्टी हो सकती है। खबर है कि 75 पार कर चुके केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र और गौतमबुद्ध नगर से सांसद डॉ महेश शर्मा को भी बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है।

कई नाम चौंकाने वाले होंगे
मोदी कैबिनेट विस्तार में कई नाम चौंकाने वाले होंगे, इनमें एक हैं- बागपत से सांसद और मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर सतपाल सिंह। सूत्रों के मुताबिक, ये 'सुपर कॉप' बड़े-बड़े नामों को पीछे छोड़ मोदी कैबिनेट में एंट्री मार सकता है।

बिहार से एंट्री मार सकते हैं जेडीयू के ये नेता
नई कैबिनेट में जेडीयू को हिस्सेदारी मिलना तय है। नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू के संसदीय दल के नेता आरसीपी सिंह को कैबिनेट मंत्री के तौर पर शामिल किया जा सकता है। जेडीयू के राज्यसभा सांसद अनिल साहनी को राज्य मंत्री बनाया जा सकता है। अनिल सहनी निषाद समाज से आते हैं।

संघ, मोदी से लगातार से चर्चा कर रहे हैं अमित शाह
कैबिनेट विस्तार/फेरबदल के लिए बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने बीते एक हफ्ते से दिल्ली में डेरा डाला हुआ है। वह लगातार पीएम मोदी और संघ नेताओं के साथ एक-एक नाम पर विस्तार से मंथन कर रहे हैं।

चुनावी समीकरणों के आधार पर चुने जाएंगे मंत्री
नई कैबिनेट में दो बातों को ध्यान में रखकर बदलाव किए जाने हैं। पहला चुनावी समीकरण और दूसरा- परफॉर्मेंस। कई नेता ऐसे हैं, जिनका रिपोर्ट कार्ड ठीक नहीं है, ऐसे में उनका पत्ता साफ होना तय है। दूसरी ओर 2019 के लोकसभा चुनाव के पहले होने वाले इस आखिरी कैबिनेट फेरबदल में आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और ओडिशा, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान, गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों को भी ध्यान में रखा जाएगा। ऐसे में संगठन को मजबूत करने के लिहाज से भी कई नेताओं को कैबिनेट की जिम्मेदारी से मुक्त किया जाएगा।
-
मध्यप्रदेश बना चीतों के पुनरुद्धार का प्रमुख केंद्र, कूनो में मादा चीता ने दिए 4 शावकों को जन्म -
'मैं गृहस्थ नहीं हूं, लेकिन सब जानता हूं', महिला आरक्षण पर PM मोदी की 10 बड़ी बातें, बदल जाएगी संसद की सूरत! -
Nari Shakti Vandan: सरकार का 'मास्टरस्ट्रोक' है महिला आरक्षण? खड़गे का मोदी को पत्र, नारी शक्ति वंदन क्या है? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Hungary Election 2026: 16 साल के ओर्बन साम्राज्य का अंत, पीटर मग्यार की तिस्जा पार्टी ने कैसे पलटा गेम? -
Crude Oil Price Hike: हॉर्मुज पर ट्रंप की घेराबंदी से कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल,भारत में क्या है रेट? -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण












Click it and Unblock the Notifications