डॉक्टर से मारपीट तो किसी ने किया मुस्लिम से हाथ मिलाने से इनकार,ऐसे हैं नए मंत्रियों से जुड़े विवाद
मोदी सरकार के मंत्रिमंडल में विवादित बयान देने वाले और मारपीट करने वाले शामिल, जानिए किसने क्या-क्या कहा था।
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नई टीम तैयार हो चुकी है, मंत्रिमंडल विस्तार के बाद नौ मंत्रियों को मंत्रिमंडल में जगह दी गई है। हालांकि मोदी सरकार का दावा है कि ये नए मंत्री पीएम मोदी के नए भारत के सपने को पूरा करेंगे और देश के विकास को नई रफ्तार देंगे। लेकिन इन सबके बीच जो नए सांसद मंत्रिमंडल में शामिल हुए हैं उनसे कई विवाद भी जुड़े हैं। कई ऐसे मंत्री भी हैं जो अपने विवादित बयानों और हरकतों को लेकर काफी चर्चा में आए थे।
इसे भी पढ़ें- तो ये है वजह जिसके चलते नीतीश की पार्टी को मोदी कैबिनेट में नहीं मिली जगह

अनंत कुमार हेगड़े- डाक्टर से मारपीट
अनंत कुमार भाजपा का दक्षिण भारत से नेतृत्व करते हैं और वह कर्नाटक के उत्तर कन्नड से सांसद हैं। अनंत कुमार पर इसी वर्ष की शुरुआत में डॉक्टरों के साथ मारपीट का आरोप लगा था, जब वह 2 जनवरी को सिरसी शहर के एक प्राइवेट अस्पताल गए थे। दरअसल इस अस्पताल में अनंत कुमार की मां भर्ती थीं, जिस वक्त वह अपनी मां से मिलने के लिए यहां पहुंचे तो उनके एक रिश्तेदार ने उन्हें बताया कि डॉक्टर इनकी ठीक से देखभाल नहीं कर रहे हैं। जिसके बाद आग बबूला हेगड़े ने अस्पताल के कर्मचारियों और डॉक्टरों के साथ मारपीट पर आ गए। यह पूरा वाकया अस्पताल के सीसीटीवी कैमेर में भी कैद हो गया था। यह घटना सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हुई थी, लेकिन अनंत कुमार के खिलाफ किसी तरह की शिकायत दर्ज नहीं कराई गई थी।

आरके सिंह- पटक कर मारेंगे
आरके सिंह जिन्हें मोदी के मंत्रिमंडल में जगह दी गई है, उन्हें एक तेज तर्रार प्रशासनिक अधिकारी माना जाता था। लेकिन भाजपा में शामिल होने के बाद वह उस वक्त चर्चा में आए थे जब देशद्रोह और राष्ट्रभक्ति को लेकर काफी विवाद चल रहा था। इस दौरान आरके सिंह ने कहा कि था कि जो भी भारत विरोधी नारा लगाएगा उसेक वह पटक करक मारेंगे। उन्होंने कहा था कि वह राष्ट्रवादी हैं और वह देश के खिलाफ कुछ नहीं सुन सकते हैं।

अश्विनी चौबे- हाथ काट देंगे
मोदी सरकार में एक और काफी अहम चेहरा शामिल हुआ है अश्विनी चौबे। अश्विनी चौबे ने जिस तरह का बयान दिया था उसे सभ्य समाज में कतई स्वीकार नहीं किया जा सकता है। दरअसल जिस वक्त वह बिहार में स्वास्थ्य मंत्री थे उन्होंने एक सरकार अस्पताल में काम करने वाले जूनियर डॉक्टर को चेतावनी देते हुए हाथ काटने की बात कह डाली थी। अस्पताल में अनियमितता की बात सुनकर उन्होंने डॉक्टर से कहा था कि वह उसका हाथ काट देंगे।

अश्विनी चौबे- मुसलमानों से हाथ नहीं मिलाया
अश्विनी चौबे की बदसलूकी यहीं तक सीमित नहीं है। अश्विनी चौबे ने एक बार एक मुस्लिम युवक से हाथ मिलाने तक से इनकार कर दिया था। यह घटना बक्सर के भोजपुर की है, जहां चौबे मुस्लिम बाहुल्य इलाके में जनसंपर्क कार्यक्रम में गए थे। इश दौरान यहां जब एक युवक ने उनसे हाथ मिलाने की कोशिश की तो उन्होंने उसका हाथ झटक दिया था।

मुख्तार अब्बास नकवी- मानसिक संतुलन बिगड़ गया
नकवी को पार्टी का बड़ा अल्पसंख्यक चेहरा माना जाता है, वह अपनी वाकपटुता के लिए जाने जाते हैं, लेकिन इस वाकपटुता के चलते वह काफी विवादों में भी घिर चुके हैं। मुख्तार अब्बास नकवी ने एक बार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ विवादित बयान देते हुए कहा था कि उनका मानसिक संतुलन बिगड़ गया है।












Click it and Unblock the Notifications