मोदी कैबिनेट विस्तार: शपथ ग्रहण में नीतीश को नहीं मिला न्योता, लालू ने बोला हमला

पटना। पीएम मोदी के मंत्रिमंडल का विस्तार होने के बाद आरजेडी के प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तगड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा- जेडीयू को मोदी के शपथग्रहण में भी आमंत्रित नहीं किया गया है। जो अपने लोगो को छोड़ता है, उसे दूसरे लोग भी नहीं अपनाते हैं। आपको बता दें कि पिछले महीने जुलाई में ही नीतीश कुमार ने बिहार में महागठबंधन तोड़ दिया था और एनडीए में शामिल हो गए थे।

मोदी कैबिनेट विस्तार: शपथ ग्रहण में नीतीश को नहीं मिला न्योता, लालू ने बोला हमला

रविवार को आयोजित इस शपथ ग्रहण समारोह में कुल 13 मंत्रियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। इस समारोह में न तो जेडीयू को आमंत्रित किया गया था और ना ही सिवसेना को इसमें शामिल किया गया। खबर यह भी है कि नीतीश चाहते थे कि केन्द्र में जेडीयू का भी कोई नेता मंत्री बनाया जाए, जिसके लिए वह मोदी सरकार पर दबाव भी बना रहे थे।

पीएम मोदी के मंत्रीमंडल में यूपी-बिहार के 2-2 और केरल, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, राजस्थान से एक-एक नए मंत्री बनाए गए हैं। इसके अलावा 4 मंत्रियों को कैबिनेट रैंक में प्रमोशन भी दिया गया है। पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, संसदीय कार्य राज्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी, ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल और वाणिज्य मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+