ट्रिपल तलाक अध्यादेश को आज केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में मिल सकती है मंजूरी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आज कैबिनेट की बैठक होगी। माना जा रहा है कि इस बैठक में पीएम मोदी सरकार के अगले पांच साल की कार्ययोजना पर चर्चा कर सकते हैं। इस बीच खबर आ रही है कि बुधवार को होने वाली कैबिनेट की बैठक में तीन तलाक बिल को नए सिरे से लाने पर भी चर्चा हो सकती है। सूत्रों के मुताबिक, कैबिनेट की बैठक में इस नए विधेयक को मंजूरी मिल सकती है।

modi cabinet may consider fresh triple talaq bill in todays meeting

कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद 17 जून से शुरू हो सत्र के दौरान संसद में इसे पेश किया जाएगा। संसद में पारित होने के बाद प्रस्तावित विधेयक इस साल की शुरुआत में लागू अध्यादेश की जगह लेगा। तीन तलाक बिल पिछली सरकार में लोकसभा में तो पारित हो गया था लेकिन आखिरी वक्त तक ये बिल राज्यसभा में अटका रह गया, कांग्रेस सहित कई विपक्षी दलों ने इस बिल का विरोध किया था। विपक्ष इस बिल में कुछ संशोधन की मांग कर रहा था। 16वीं लोकसभा भंग होने के साथ ही ये बिल भी निष्प्रभावी हो गया था।

मोदी कैबिनेट की बैठक आज

हाल ही में केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने स्पष्ट किया था कि मुस्लिम महिलाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए मोदी सरकार प्रतिबद्ध है और संसद में फिर से तीन तलाक के खिलाफ बिल लाएगी। इसके पहले, मोदी कैबिनेट में सोमवार को तमाम मंत्रालयों के सचिवों के साथ हुई बैठक में जो अहम मुद्दे सामने आए हैं उसकी प्राथमिकता के हिसाब से आगे बढ़ाया जाएगा।

सरकार के सामने लोगों के जीवन स्तर को सुधारना, गरीबी को कम करना, भारत की अर्थव्यवस्था को 5 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचाना और जिलों को महत्ता देना अहम विषय है। प्रधानमंत्री मोदी इस बैठक में राज्य मंत्रियों के कामकाज पर भी चर्चा कर सकते हैं।

बता दें कि एनडीए सरकार के दूसरे कार्यकाल में संसद का सत्र अगले हफ्ते से शुरू होगा, ऐसे में राज्य मंत्रियों की काफी अहम भूमिका होगी। कई मंत्रालयों में इन मंत्रियों पर संसद के पटल में पूछे गए सवालों के जवाब देना उनकी अहम जिम्मेदारी है। जिस तरह से पीएम मोदी ने इन राज्यमंत्रियों को अगले 100 दिन की कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+