Modi 3.0: जिन 6 राज्यों में होना है चुनाव वहां के लिए मोदी सरकार की खास रणनीति, मिले 21 मंत्री पद
Modi Cabinet: अगले एक वर्ष में देश के छह राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों में विधानसभा चुनाव होने हैं, ऐसे में भारतीय जनता पार्टी की अगुवाई वाली एनडीए के लिए लोकसभा चुनाव के बाद यह बड़ी चुनौती है।
भाजपा और इसके सहयोगी दलों के लिए यह चुनाव कठिन परीक्षा साबित होने वाले हैं। यही वजह है कि आगामी चुनाव को देखते हुए मोदी सरकार की कैबिनेट में इन राज्यों के बेहतर प्रतिनिधित्व देने की कोशिश की गई है।

71 मंत्रियों ने ली शपथ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली है। इस बार उनके मंत्रिमंडल में 71 मंत्री शामिल हुए हैं। ऐसे जिन राज्यों में आगामी एक वर्ष में चुनाव होने वाले हैं उन राज्यों के कई नेताओं को मंत्रिमंडल में जगह दी गई है।
इन राज्यों में होनें हैं चुनाव
इस वर्ष और अगले वर्ष हरियाणा, महाराष्ट्र, झारखंड, जम्मू कश्मीर, दिल्ली और बिहार में विधानसभा चुनाव होने हैं। भारतीय जनता पार्टी को इस बात का एहसास है कि लोकसभा चुनाव के बाद यह राज्य उसके लिए काफी अहम हैं, यही वजह है कि इन प्रदेशों को बेहतर प्रतिनिधित्व देने की कोशिश की गई है।
21 मंत्री इन 6 राज्यों से
इन राज्यों में से मुख्य रूप से हरियाणा, महाराष्ट्र, झारखंड और बिहार में एनडीए को इस लोकसभा चुनाव में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। यही वजह है कि जिन 71 मंत्रियों ने रविवार को शपथ ली है उसमे से 21 मंत्री इन 6 राज्यों से हैं। यानि तकरीबन 29.71 फीसदी मंत्री पद इन छह राज्यों को दिए गए हैं।
हरियाणा-महाराष्ट्र पर खास फोकस
हरियाणा और महाराष्ट्र में अक्टूबर माह में चुनाव होने हैं। दोनों ही राज्यों में एनडीए की सीटें घटी हैं। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। गुरुग्राम के सांसद राव इंद्रजीत को भी राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार बनाया गया है।
महाराष्ट्र से छह मंत्री इस बार कैबिनेट में शामिल हुए हैं। जिसमे से चार मंत्री भाजपा के हैं जबकि एक शिवसेना और एक आरपीआई का है। हालांकि एनसीपी जिसने एक सीट जीती है, उसे मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिली है।
जम्मू कश्मीर की बात करें तो यहां भाजपा के जितेंद्र सिंह को एक बार फिर से मंत्रिमंडल में जगह मिली है। वह 2014 से लगातार मोदी सरकार में मंत्री हैं। जबकि ईस्ट दिल्ली से सांसद हर्ष मल्होत्रा को एमओएस मिला है।












Click it and Unblock the Notifications