MP Govt: विकसित भारत संकल्प सभा में शामिल हुए CM मोहन यादव, मशाल लेकर बोले- गौरव के साथ आगे बढ़ रहा मध्यप्रदेश

उज्जैन का यह कार्यक्रम नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्रीय सेवा के 25 साल का जश्न मनाता है, जिसमें मुख्यमंत्री मोहन यादव ने व्यापक जन भागीदारी पर जोर दिया। समारोह में 'सेवा ज्योति कलश' प्रज्वलित किया गया और 'सेवा संकल्प अभियान-2026' लॉन्च किया गया, जो 2047 तक एक विकसित भारत की ओर समावेशी विकास और अगले कदमों को रेखांकित करता है।

उज्जैन: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर 7 अक्टूबर को उज्जैन के आस्था गार्डन में 'विकसित भारत संकल्प सभा' का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कार्यक्रम में वर्चुअली सहभागिता करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन सुना। इस दौरान उन्होंने विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करने और देश के सर्वांगीण विकास में जनभागीदारी बढ़ाने का आह्वान किया।

Modi 25 Years in Public Life: Ujjain Service Event

कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 'सेवा संकल्प अभियान-2026' के तहत आयोजित 'सेवा ज्योति कलश यात्रा' का मशाल जलाकर शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने स्वयं हाथ में मशाल लेकर यात्रा में सहभागिता की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाभाव, समर्पण और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को नमन किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों के पुरस्कृत पदाधिकारियों को सम्मानित भी किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूरे होना सभी के लिए गौरव और सौभाग्य का विषय है। उनका प्रत्येक दिन और प्रत्येक क्षण राष्ट्रसेवा के लिए समर्पित रहा है।

2047 के विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा देश

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत वर्ष 2047 के विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद और महर्षि अरविंद की उस भविष्यवाणी को साकार होते देखा जा रहा है कि 21वीं सदी भारत की होगी।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने नई मजबूती और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ते हुए कई ऐतिहासिक संकल्प पूरे किए हैं। भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर और समान नागरिक संहिता की दिशा में उठाए गए कदम नए भारत की तस्वीर को दर्शाते हैं।

'सेवा वर्ष' समर्पण और विश्वास का प्रतीक

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासन प्रमुख के रूप में सेवा के 25 वर्ष केवल समय की गणना नहीं हैं, बल्कि यह जनता के अटूट विश्वास, निष्ठा और समर्पण का स्वर्णिम प्रतीक हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की सेवा यात्रा संघर्ष से संकल्प तक, संगठन से शासन तक और गुजरात से देश के नेतृत्व तक करोड़ों भारतीयों के विश्वास और सेवा की प्रेरणादायी कहानी है।

हर वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने पर जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास' की भावना के साथ समाज के प्रत्येक वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का निरंतर प्रयास किया है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने और सेवा के इस उत्सव को जनभागीदारी का स्वरूप देने में प्रत्येक कार्यकर्ता की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने सभी से सेवा और समर्पण के इस अभियान में सहभागी बनने तथा राष्ट्र निर्माण के संकल्प को और मजबूत करने का आह्वान किया।

महाकाल लोक के बाद उज्जैन में बढ़ा धार्मिक पर्यटन

मुख्यमंत्री ने कहा कि उज्जैन में महाकाल लोक के निर्माण के बाद धार्मिक पर्यटन को नई गति मिली है। उनके अनुसार, बीते वर्ष अकेले उज्जैन में लगभग 7 करोड़ श्रद्धालु और पर्यटक पहुंचे, जबकि पूरे मध्यप्रदेश में लगभग 20 करोड़ श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों का आगमन हुआ। उन्होंने कहा कि यह बदलते मध्यप्रदेश और नए भारत की तस्वीर है, जो विकास, आस्था और सांस्कृतिक गौरव के साथ लगातार आगे बढ़ रहा है।

सेवा की मशाल आगे बढ़ाने का संकल्प

कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि जिस उत्साह और उमंग के साथ देशभर में प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल और सेवा भावना के प्रति भावनाएं व्यक्त की जा रही हैं, उसी भावना के साथ मध्यप्रदेश सरकार भी सेवा की मशाल और ज्योति को आगे बढ़ाने के लिए संकल्पित है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+