'अगर मुझे कुछ भी होता है तो..',जैकी भगनानी पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली मॉडल को मिल रही जान से मारने की धमकी
'अगर मुझे कुछ भी होता है तो..',जैकी भगनानी पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली मॉडल को मिल रही जान से मारने की धमकी
मुंबई, 15 जुलाई: मॉडल और एक्ट्रेस अपर्णा ने मई 2021 में बॉलीवुड एक्टर जैकी भगनानी और फोटोग्राफर जूलियन कॉलस्टन समेत 7 अन्य लोगों के खिलाफ रेप और यौन शोषण का आरोप लगाया था। 28 वर्षीय मॉडल अपर्णा ने 26 मई 2021 को बांद्रा पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराते हुए जैकी भगनानी समेत बॉलीवुड इंडस्ट्री के 9 लोगों के खिलाफ रेप और छेड़छाड़ का आरोप लगाय था। जैकी भगनानी, फोटोग्राफर जूलियन कॉलस्टन, टी-सीरीज के कृष्ण कुमार, निखिल कामत, शील गुप्ता, अजीत ठाकुर, गुरजोत सिंह, विष्णु इंदुरी और क्वान एंटरटेनमेंट के अनिर्बान ब्ला शामिल हैं। अपने हाल ही के इंस्टाग्राम पोस्ट में अब मॉडल ने दावा किया है कि उन्हें फेक अकाउंट से जान मारने की धमकी मिल रही है।

'ये लिखते हुए मेरे हाथ भी कांप रहे हैं...'
अपर्णा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लंबे पोस्ट में आपबीती साझा करते हुए लिखा है कि 'अगर मेरे साथ कुछ भी अस्वाभाविक होता है, तो उसके लिए वो 9 आदमी जिम्मेदार होंगे। अपर्णा ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, ''कहने के लिए ये 'हाई प्रोफाइल' लोग हैं। लेकिन अभी भी मुझे इंस्टाग्राम पर इनडायरेक्ट तरीकों से हिसंक तस्वीरें और वीडियो भेजकर (डीएम और टैग के जरिए) जान से मारने की धमकी दी जा रही है। मैंने ऐसे सैकड़ों फर्जी खातों को ब्लॉक किया है। वहीं कुछ फेक अकाउंट की रिपोर्ट भी की है क्योंकि उनकी तस्वीरें, यूजर नेम सबकुछ साफ दिख रहा था। ये लिखते हुए मेरे हाथ भी कांप रहे हैं, मैंने इसके बारे में पुलिस को सूचित किया है, लेकिन उन्होंने निकटतम पुलिस स्टेशन में जाने और एक नई शिकायत दर्ज करने को कहा है। लेकिन मेरे पास उतना धैर्य और ऊर्जा नहीं है। मुझे आज तक याद है कि कैसे 3 हफ्ते लगे थे इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने में।''

'अगर मुझे कुछ भी होता है तो ये लोग जिम्मेदार हैं...'
अपर्णा ने आगे लिखा, ''इसलिए ये बात मैं आप सभी को बताना चाहती हूं कि अगर इस मामले में आखिरी फैसला आने से पहले और उसके बाद मेरे साथ कुछ भी अननैचुरल होता है तो मैंने एफआईआर में जिन 9 लोगों का नाम लिया था, यानी गुरप्रीत सिंह, शील गुप्ता, कामत निखिल, गुरजोत सिंह, अजीत ठाकुर, कृष्ण कुमार, विष्णु इंदुरी, मोरानिस कोलस्टन जूलियन सुहेल सेठ, जैकी भगनानी और अनिर्बान इसके लिए पूरी तरह से जिम्मेदार होंगे। इन लोगों के अलावा इस दुनिया में मेरा कोई और दुनिया "दुश्मन" नहीं है, जो मुझे इतना बुरा नुकसान पहुंचाना चाहते हैं।''

'मुझे, मेरे परिवार को गालियां दीं, मेंटिली और फिजिकली ट्रोचर किया गया'
इस इंस्टाग्राम नोट को शेयर करते हुए अपर्णा ने कैप्शन लिखा, 'मैं, मेरा परिवार, मेरे पेट्स, सबका पीछा किया गया है। मेरे नाम को बदनाम किया गया है, मुझे गालियां दीं, मुझे मेंटिली और फिजिकली ट्रोचर किया। मुझे नौकरी और अन्य जगहों से निकाल दिया गया है। लेकिन खुद को मेरे शुभचिंतक और दोस्त कहते रहे। लेकिन अब समझदार हूं और चीजों को बहुत स्पष्ट रूप से देख रही हूं... कि उन्होंने मुझ पर जो भ्रम का पर्दा डाला था, उसे मैंने हटा दिया है और आग लगा दी है। मैं आप लोगों से साफ बता देना चाहती हूं मैं अब इन लोगों की दोस्त नहीं हूं और न ही इन लोगों में से किसी के संपर्क में हूं। और मैं इस बात से पूरी तरह वाकिफ हूं कि वे कैसे पुलिस और कोर्ट को खरीदने की कोशिश कर रहे हैं।''












Click it and Unblock the Notifications