सोनू निगम के वीडियो में नाम आने के बाद मरीना कुंवर का ट्वीट, "दर्द जरा गहरा है....."
नई दिल्ली: सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से ही बॉलीवुड में हंगामा मचा हुआ है। कुछ लोग नेपोटिज्म का विरोध कर रहे, तो कुछ लोग पावरफुल लॉबी का। हाल में ही सिंगर सोनू निगम ने टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार को लेकर एक वीडियो मैसेज जारी किया था। जिसमें सोनू ने भूषण को लेकर सनसनीखेज खुलासा करने की बात कही थी। इस वीडियो में एक्ट्रेस मरीना कुंवर का भी जिक्र था। सोनू निगम के वीडियो मैसेज के बाद अब मरीना के एक ट्वीट की चर्चा हो रही है।

डिप्रेशन में मरीना
मरीना ने मंगलवार को ट्वीट करते हुए लिखा "अधूरी कहानी पर खामोश होठों का पहरा है, चोट रूह की है इसलिए दर्द जरा गहरा है"। इसके साथ ही उन्होंने लाइफ, सैडनेस, डिप्रेशन, दर्द हैशटैग भी डाला है। जिससे साफ जाहिर हो रहा है कि वे डिप्रेशन में हैं। इससे पहले भी उन्होंने एक ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने लिखा, 'जब आपके जीवन में कुछ अनचाही घटनाएं घटती हैं, तो उस समय आप डिप्रेशन में जाना चुनते हो। कोई नहीं जानता कि बुरी घटनाएं आपके जीवन को कितना प्रभावित करती हैं। मरीना कुंवर ने कहा है कि वो बहुत उदास हैं। उन्होंने अपने ट्वीट में आगे लिखा, 'कभी-कभी हम हार जाते हैं और हम इसे अपने जीवन के साथ खत्म कर लेते हैं। मैं बहुत उदास महसूस कर रही हूं।'
Recommended Video

लगा चुकी हैं #MeToo का आरोप
मरीना साल 2018 में उस समय चर्चा में आई गई थीं, जब उन्होंने डायरेक्टर साजिद खान और भूषण कुमार पर #MeToo के आरोप लगाए थे। मीडिया में मरीना ने खुलासा किया था कि भूषण कुमार ने उनके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की थी। सोनू निगम ने अपने वीडियो में मरीना का नाम लेते हुए भूषण कुमार को चेतावनी देते हुए कहा था- ''मरीना कुंवर याद है न, मरीना कुंवर? वो क्यों बोली और क्यों बैकआउट हुई? ये मुझे नहीं पता, मीडिया को पता है। माफिया इस तरह फंक्शन करता है। उसका वीडियो मेरे पास पड़ा है। अब अगर तूने मेरे से पंगा लिया तो उसका वीडियो मैं अपने यूट्यूब चैनल पर डाल दूंगा और बहुत धूमधाम से डालूंगा। मेरे मुंह मत लगना बस अब।
बड़ी हस्तियों के खिलाफ लोगों ने खोला मोर्चा
सुशांत ने बांद्रा स्थित अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उनके घर में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला था, लेकिन लोग बॉलीवुड की बड़ी हस्तियों को उनकी मौत का जिम्मेदार बता रहे हैं। सोनू निगम ने अपने वीडियो में भूषण कुमार का नाम लेकर विवाद और बढ़ा दिया। नेपोटिज्म के बाद अब उन लोगों का भी विरोध हो रहा है, जो अपनी पावर से टैलेंटेड एक्टर का बायकॉट करवा देते हैं।
सुशांत का घर छोड़कर क्यों चली गईं थी रिया, पुलिस पूछताछ में बताई अजीब वजह
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications