प्रेमी संग नाइट स्‍टे करने आई मॉडल की मौत, अंदरूनी अंग फटे मिले, प्राइवेट पार्ट पर भी जख्‍म

प्रेमी का कहना है कि वह उल्टी कर रही थी। इस लिए उसे अस्पताल लेकर आए थे। जबकि पीएम रिपोर्ट में अनामिका के अंदरूनी भाग में भी चोट है।

इंदौर। मध्‍य प्रदेश के इंदौर में 23 साल की एक मॉडल की रहस्‍यमयी मौत का मामला सामने आया है। मॉडल का नाम अनामिका दूबे बताया जा रहा है और वो अपने प्रेमी धीरज शर्मा से मिलने उसके फ्लैट पर गई थी। उसने घर पर इंटरव्‍यू देने के लिए मुंबई जाने का बहाना बनाया था। फ्लैट पर धीरज के तीन और दोस्‍त भी मौजूद थे और सभी ने रात भर पार्टी की। पार्टी के दौरान अनामिका को अचानक उल्‍टी होने लगी जिसके बाद चारो उसे लेकर अस्‍पताल पहुंचे जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पोस्‍टमार्टम में जो मामला सामने आया है वो चौकाने वाला है।

पुलिस को शक है जबरन शारीरिक संबंध का

पुलिस को शक है जबरन शारीरिक संबंध का

पुलिस मामले को पूरी तरह संदिग्‍ध मान रही है। पुलिस का कहना है कि हो सकता है कि अनामिका के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए गए हों। पुलिस ने धीरज को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ कर रही है।

 क्‍या था पूरा मामला

क्‍या था पूरा मामला

अनामिका का ब्‍वॉयफ्रेंड धीरज ग्‍वालियर का रहने वाला है। वो अन‍ामिका से मिलने इंदौर आया था। अनामिका ने धीरज के साथ नाइट स्‍टे का प्‍लान बनाया और घर पर झूठ कहा कि वो इंटरव्‍यू के लिए मुंबई जा रही है। उसके बाद वो धीरज के एक दोस्‍त के फ्लैट पर पहुंच गई। वहां पहले से धीरज के तीन दोस्‍त देवेंद्र, सूरज और देवराज मौजूद थे। बतौर धीरज देर रात पार्टी करने के बाद सभी सो गए थे।

अचानक होने लगी उल्‍टी

अचानक होने लगी उल्‍टी

धीरज ने बताया कि उनके बीच दो साल से संबंध थे और जल्द ही शादी करने वाले थे। वह नोएडा में काम करता है और दो दिन पहले ही इंदौर आया था। अनामिका मुझसे मिलने आई। देर रात पार्टी के बाद सब सो गए। गुरुवार सुबह अनामिका ने बताया कि उसकी तबीयत खराब है। इसके बाद मैं उसके लिए दवा लेकर आया, लेकिन उसे आराम नहीं लगा। इस पर उसे अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 लीवर, आंत सब फटा था

लीवर, आंत सब फटा था

पोस्‍टमार्टम रिपोर्ट में सामने अया है कि अनामिका के शरीर में गहरी अंदरूनी चोट लगी है। इसके अलावा आंत, लिवर व स्प्लीन जैसे अंग फट गए हैं। पुलिस को शक है कि उसके पेट पर कई बार वार किया गया है, जिससे उसकी मौत हुई।

कहीं गैंगरेप की कोशिश तो नहीं

कहीं गैंगरेप की कोशिश तो नहीं

पुलिस का कहना है कि मामला संदिग्ध लग रहा है। क्योंकि प्रेमी का कहना है कि वह उल्टी कर रही थी। इस लिए उसे अस्पताल लेकर आए थे। जबकि पीएम रिपोर्ट में अनामिका के अंदरूनी भाग में भी चोट है। पुलिस इस बात की भी पड़ताल कर रही है कि कहीं उसके साथ गैंगरेप की कोशिश तो नहीं की गई। प्रेमी की बातों पर पुलिस को शक है।

क्‍या कहना है अनामिका के दास्‍तों का

क्‍या कहना है अनामिका के दास्‍तों का

अनामिका कि सहेली शिल्पा ने बताया कि वह रेनेसा कॉलेज में पढ़ती थी साथ में मॉडलिंग भी करती थी. जब उसकी मौत की खबर मिली तो रेनेसा कॉलेज के स्टूडेंट भी पहुंचे। अनामिका कॉलेज की पढ़ाई के साथ कॉल सेंटर पर नौकरी भी करती थी।

{promotion-urls}

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+