ओबामा संग पीएम मोदी रेडियो पर करेंगे मन की बात
नई दिल्ली। भारत के गणतंत्र दिवस पर पहली बार अमेरिकी राष्ट्रपित मुख्य अतिथि के तौर पर भारत आ रहे हैं। वहीं पीएम मोदी और बराक ओबामा एक साथ रेडियो पर मन की बात के माध्यम से लोगों से बात कर सकते हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा 25 जनवरी को भारत आ रहे हैं। सूत्रों की मानें तो ओबामा मोदी संग रेडियों पर साझा संबोधन कर सकते हैं। पीएम मोदी पहले से ही रेडियो पर लोगों से मन की बात करते रहे हैं। वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा खुद भी अमेरिका में लोगों से रेडियों के जरिए जुडते रहे हैं।
पीएम मोदी और ओबामा के रेडियो पर संयुक्त संबोधन की संभानाओं को तलाशने के लिए विदेश विभाग प्रयासों में जुट गया है। गौरतलब है कि पीएम मोदी के अमेरिका में दौरे के समय वाशिंगटन पोस्ट में बराक ओबामा और पीएम मोदी का साझा संपादकीय छपा था।












Click it and Unblock the Notifications