MNS ने उद्धव ठाकरे के घर के बाहर लगाए पोस्टर, लिखा- मुंबई के इस इलाके से घुसपैठियों को भगाएं सीएम

मुंबई। महाराष्ट्र के सीएम और शिवसेना नेता उद्धव ठाकरे के आवास मातोश्री के बाहर राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) ने एक पोस्टर लगाया जिसके बाद अब राजनीति गरमाने लगी है। पोस्टर में लिखा है कि 'आदरणीय सीएम, अगर आप अवैध घुसपैठियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए गंभीर हैं, तो अपने बांद्रा इलाके को साफ करके शुरू करें जो पहले घुसपैठियों से भरा हुआ है'।

MNS posted posters outside Uddhav Thackeray house this area of ​​Mumbai is full of intruders

बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब एमएनएस ने पोस्टर के माध्यम से देश में रह रहे घुसपैठियों को चेतावनी दी हो। इससे पहले भी राज ठाकरे की पार्टी ने पोस्टर लगाए थे जिसपर लिखा था बांग्लादेशियों देश छोड़ दों नहीं तो तुम्हें एमएनएस अपने तरीके से यहां से बाहर कर देगी। पोस्टर में रायगढ़ और पनवेल की घटना का उदाहरण देते हुए एमएनएस ने घुसपैठियों को चेतावनी दी थी।

मोदी सरकार का समर्थन किया था
इससे पहले एमएनएस प्रमुख राज ठाकरे ने बांग्लादेशी और पाकिस्तानी घुसपैठियों को बाहर निकालने को लेकर मोदी सरकार का समर्थन भी किया था। 23 जनवरी को अपनी पार्टी के नए झंडे का अनावरण करते वक्त ठाकरे ने सीएए और एनआरसी का समर्थन किया था और कहा था कि वह पाकिस्तानी और बांग्लादेशी घुसपैठियों को बाहर निकालने की मांग को लेकर 9 फरवरी को एक मार्च निकालेंगे।

2006 में बनी थी एमएनएस
गौरतलब है कि राज ठाकरे ने साल 2006 में अपनी पार्टी बनाई थी। तब पार्टी के झंडे में भगवा, नीला और हरा रंग था। इन रंगों को हिंदू, मुस्लिम और दलित समुदाय की भलाई के लिए मनसा के रुख और महाराष्ट्र के विकास को आगे बढ़ाने का प्रतीक बताया गया था। बेशक कई विपक्षी पार्टियां सीएए का विरोध कर रही हैं लेकिन राज ठाकरे की पार्टी इस कानून का पूरा समर्थन कर रही है।

यह भी पढ़ें: दिल्ली में कांग्रेस को मिलेंगी कितनी सीटें, वोटिंग से ठीक पहले दिग्गज नेता ने खोला राज

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+