दिल्ली में कांग्रेस को मिलेंगी कितनी सीटें, वोटिंग से ठीक पहले दिग्गज नेता ने खोला राज
अमित शाह के बाद अब कांग्रेस के दिग्गज नेता ने दिल्ली चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया है...
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में करीब एक महीने तक चले सियासी घमासान के बाद गुरुवार शाम 5 बजे चुनाव प्रचार का शोर थम गया। दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए कल यानी 8 फरवरी को वोट डाले जाएंगे। वोटिंग से ठीक पहले गृह मंत्री अमित शाह ने बयान दिया है कि दिल्ली की जनता इस बार भाजपा के साथ है और 11 फरवरी को घोषित होने वाले नतीजों में उनकी पार्टी को 41 सीटें मिलेंगी। वहीं, आम आदमी पार्टी का कहना है कि देश की राजधानी में एक बार फिर से केजरीवाल की सरकार बनेगी। इस बीच कांग्रेस के दिग्गज नेता और पार्टी प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने दिल्ली के चुनाव को लेकर एक बड़ा दावा किया है।

'जो हरियाणा में हुआ, दिल्ली में भी वही होने जा रहा है'
रणदीप सिंह सुरजेवाला ने दिल्ली में वोटिंग से ठीक पहले गुरुवार को पार्टी मुख्यालय पर प्रेस कॉन्फ्रेस करते हुए कहा, 'अब चुनाव केवल दो दिन दूर है। जब हरियाणा में विधानसभा चुनाव हुए थे, उस समय भी कुछ एग्जिट पोल में हमें महज 2 सीटें दी गईं, लेकिन हमारी पार्टी ने वहां 31 सीटों पर जीत हासिल की। अब एक बार फिर से दिल्ली में भी वही होने जा रहा है। जिस तरह के चौंकाने वाले चुनाव नतीजे पड़ोसी राज्य हरियाणा में मिले, कांग्रेस को दिल्ली में भी वैसी ही सीटें मिलेंगी।'

'दिल्ली और केंद्र में झूठ की सरकार'
प्रेस कॉन्फ्रेंस में रणदीप सिंह सुरजेवाला ने भाजपा और आम आदमी पार्टी पर भी जमकर हमला बोला। सुरजेवाला ने कहा, 'दिल्ली और केंद्र में झूठ की सरकार है और उनके नेता झूठों के सरदार हैं। भाजपा और आम आदमी पार्टी ने मिलकर दिल्ली को गैस चैंबर बना डाला है। इसी दिल्ली में पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के नेतृत्व में कांग्रेस ने डीजल से चलने वाले करीब एक करोड़ सार्वजनिक वाहनों को सीएनजी में बदलकर कार्बन के उत्सर्जन को 60 फीसदी तक कम कर दिया था।'

'कांग्रेस देगी दिल्ली में दिलवालों की सरकार'
सुरजेवाला ने कहा, 'अब दिल्ली के लोगों को तय करना है कि उन्हें 'दिलवालों की सरकार' चाहिए, जो केवल कांग्रेस दे सकती है, या फिर आम आदमी पार्टी और भाजपा की सरकार, जो 'दंगल' और 'दंगे' कराती हैं। दिल्ली में जो भी विकास के काम हुए, वो केवल शीला दीक्षित की 15 साल की सरकार के दौरान हुए और दिल्ली को जनता को वो विकास याद है।'

दिल्ली चुनाव में गर्माया शाहीन बाग का मुद्दा
आपको बता दें कि दिल्ली चुनाव में इस बार शाहीन बाग का मुद्दा भी गरमाया हुआ है। नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ दिल्ली के शाहीन बाग में लोग पिछले करीब 2 महीने से प्रदर्शन कर रहे हैं। दिल्ली में चुनाव प्रचार के दौरान शाहीन बाग को लेकर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा ने विवादि बयान भी दिए थे, जिन्हें लेकर चुनाव आयोग ने दोनों नेताओं के प्रचार करने पर बैन लगाया था। दिल्ली में फिलहाल आम आदमी पार्टी की सरकार है, जिसने 2015 के विधानसभा चुनावों में 67 सीटों पर जीत हासिल की थी। भाजपा को 2015 में महज तीन सीटें ही मिल पाईं थी, जबकि कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला था।
-
West Bengal Election 2026: बंगाल के 50% विधायक पर क्रिमिनल केस, 152 MLA करोड़पति, किस पार्टी का क्या रिकॉर्ड? -
West Bengal Election: 2021 में जहां एकतरफा थी जीत, 2026 में वहीं होगा असली खेल! ये 10 सीटें बनेंगी ‘गेम चेंजर’ -
पंजाब विपक्ष ने पीसीएस अधिकारी के उत्पीड़न का आरोप लगाया -
West Bengal Election 2026: बंगाल की ये 7 सीटें बना सकती हैं नया CM! जहां हार-जीत का अंतर 1000 वोट से भी था कम -
Monalisa की शादी के 8 दिन बाद ये क्या हो गया? मुस्लिम पति पर बड़ा खुलासा, डायरेक्टर के बयान से मचा हड़कंप -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट?












Click it and Unblock the Notifications