वारिस पठान के विवादित बयान पर भड़के एमएनएस नेता, बोले- 'जाकर रहना पड़ेगा ओवैसी के पास हैदराबाद में....'

मुंबई। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के वरिष्ठ नेता और प्रवक्ता वारिस पठान के आपत्तिजनक बयान पर विवाद जारी है। अब राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) के नेता बाला नंदगांवकर ने वारिस पठान के '15 करोड़ 100 करोड़ पर भारी' वाले बयान पर पलटवार किया है। नंदगांवकर ने कहा कि इस देश के मुसलमान यहां की मिट्टी से प्यार करते हैं। उन्होंने सवालिया लहजे में कहा, 'जिन 15 करोड़ पाकिस्तानी और बांग्लादेशी मुसलमानों की आप बात कर रहे हैं, वह आपके बाप हैं क्या?'

'कहीं भी दिखाई नहीं दोगे'

'कहीं भी दिखाई नहीं दोगे'

उन्होंने आगे कहा, 'वारिस पठान जी आप गलती से विधायक बन गए हैं। ये '15 करोड़ 100 करोड़ पर भारी' वाला जो बयान आपने दिया है न, हिंदुस्तान के मुसलमान इस मिट्टी से प्यार करने वाले हैं, वो हमारे हैं, और आप जिन बांग्लादेशी और पाकिस्तानी मुसलमानों की बात कर रहे हैं, वो आपके बाप हैं क्या? ये 15 करोड़ मुसलमान तुम्हारे कौन हैं? इसके बाद कभी ऐसी बात करेंगे तो भायकला में क्या कहीं भी दिखाई नहीं दोगे। फिर जाकर रहना पड़ेगा ओवैसी के पास हैदराबाद में।'

कर्नाटक के कालाबुर्गी में दिया था बयान

कर्नाटक के कालाबुर्गी में दिया था बयान

बता दें वारिस पठान ने नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ प्रदर्शनों के बीच उत्तरी कर्नाटक के कालाबुर्गी में सीएए विरोधी रैली को संबोधित किया था। इस दौरान उन्होंने ये आपत्तिजनक बयान दिया। जिसका वीडिया सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उनके इस वीडियो से विवाद खड़ा हो गया है। सत्ताधारी पार्टी के नेताओं सहित अन्य पार्टी के नेता भी उनके इस बयान की आलोचना कर रहे हैं।

Recommended Video

    Javed Akhtar ने Waris Pathan को लगाई लताड़, कहा- तुम्हें Muslims का ठेका किसने दिया। वनइडिया हिंदी

    वायरल वीडियो में वारिस पठान ने क्या कहा?

    वायरल वीडियो में वारिस पठान कहते हैं, 'ईंट का जवाब पत्थर से देना सीख लिया है हमने, मगर इकट्ठा होकर चलना पड़ेगा, आजादी लेनी पड़ेगी, और जो चीज मांगने से नहीं मिलती उसको छीनकर लेना पड़ेगा। अब वक्त आ गया है, हमको बोला मां बहनों को आगे भेज दिया, अरे भाई अभी तो सिर्फ शेरनियां बाहर निकली हैं और तुम्हारे पसीने छूट गए हैं, अगर हम लोग साथ में आ गए तो क्या होगा। हम 15 करोड़ हैं लेकिन 100 करोड़ पर भारी हैं, याद रख लेना ये बात।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+