48 घंटे में भारत छोड़कर भाग जाएं पाकिस्तानी कलाकार नहीं तो...
मुंबई। उरी हमले पर भारत ने पाकिस्तान पर सख्त रुख दिखाना शुरू कर दिया है। हर तरफ पाकिस्तान पर कार्रवाई की मांग उठ रही है। इसी बीच महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) से जुड़ी चित्रपट कर्मचारी सेना ने मुंबई में रह रहे पाकिस्तान के एक्टर-एक्ट्रेस पर निशाना साधा है।

चित्रपट सेना के नेता अमेय खोपकर ने चेतावनी देते हुए कहा है कि 48 घंटे के अंदर-अंदर पाकिस्तानी कलाकार छोड़कर चले जाएं वरना जहां शूटिंग हो रही होगी, वहां घुस कर उन्हें मारेंगे। उरी आतंकी हमले पर गुस्साए अमेय खोपकर ने आगे कहा है कि पाकिस्तान के साथ किसी भी तरह का कॉपरेशन नहीं होना चाहिए।
आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब एमएनएस या फिर शिवसेना ने पाकिस्तानी कलाकारों को इस तरह की धमकी दी हो। पिछले दिनों भी भारत-पाक के बीच पैदा हुई तल्खी के बाद शिवसेना ने भारत में पाक गजल गायक मेहंदी हसन के शो रद्द करने की धमकी दी थी।
डायरेक्टर्स को भी दी चेतावनी
अमेय खोपकर ने कहा पाकिस्तानी कलाकार तो मार खाएंगे ही, उसके अलावा जो डायरेक्टर और प्रोड्यूसर हैं वो उनकी भी पिटाई होगी।












Click it and Unblock the Notifications