एमजे अकबर बोले, आतंक के पितामह को नजरअंदाज करना, तबाही को न्यौता

ब्रेसेल्स। अफगानिस्तान की समृद्धि और क्षेत्रीय एकता को लेकर बेल्जियम की राजधानी ब्रेसेल्स में चल रही कॉन्फ्रेंस में भारत के विदेश राज्यमंत्री एमजे अकबर ने पाकिस्तान पर जमकर निशाना साधा है।

mj akbar

ब्रेसेल्स कॉन्फ्रेस में आज भारत के विदेश राज्यमंत्री एमजे अकबर ने पाकिस्तान को निशाने पर लेते हुए उसे दुनिया में अलग-थलग करने की कोशिश के तहत कहा कि अगर आतंक के पितामह के लिए हम कोई शालीनता रख रहे हैं तो फिर हम अपने लिए आपदा को न्यौता दे रहे हैं।

एमजे अकबर ने कहा कि वो लोग जो आतंकियों को पनाह देते हैं, उनकी हिफाजत करते हैं और ट्रेनिंग देते हैं, वो भी इन आतंकियों से कम दोषी नहीं हैं।

इससे पहले एमजे अकबर ने कहा कि भारत अफगानिस्तान के साथ हर तरह से खड़ा है। अकबर ने कहा कि अफगानिस्तान की अर्थव्यवस्था और आधारभूत ढांचा मजबूत करने लिए भारत हर संभव मदद करेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+