मिजोरम के मुख्य सचिव का बयान, हिमंत बिस्वा सरमा के खिलाफ हुई FIR पर फिर से विचार करेगी सरकार
नई दिल्ली, अगस्त 01। असम और मिजोरम के बीच सीमा विवाद मामले में मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के खिलाफ दर्ज हुई FIR पर मिजोरम की सरकार फिर से विचार करेगी। रविवार को मिजोरम के मुख्य सचिव लालनुनमाविया चुआंगो ने ये जानकारी मीडिया को दी। उन्होंने कहा कि अंतरराज्यीय सीमा पर दोनों राज्यों के बीच जो विवाद हुआ है, उसे लेकर असम के मुख्यमंत्री के खिलाफ हुई एफआईआर पर फिर से विचार किया जाएगा, अभी तक उन्हें और मुख्यमंत्री जोरामथंगा को इस एफआईआर के बारे में जानकारी नहीं थी, लेकिन अब मुख्यमंत्री ने खुद उन्हें एफआईआर को फिर से देखने के लिए कहा है।
Recommended Video

एफआईआर करने वाले अधिकारियों से होगी बात
मिजोरम के मुख्य सचिव लालनुनमाविया चुआंगो ने कहा है, "मैं और मुख्यमंत्री अभी तक हिमंत बिस्वा सरमा के खिलाफ हुई एफआईआर से अनजान थे, अब उन्होंने मुझे इसे फिर से देखने को कहा है, मैं प्राथमिकी दर्ज करने वाले पुलिस अधिकारी के साथ चर्चा करूंगा और अगर कोई कमी निकली तो हम असम के मुख्यमंत्री का नाम उसमें से हटाना चाहेंगे।"
30 जुलाई को हुआ था केस दर्ज
आपको बता दें कि 26 जुलाई को असम-मिजोरम सीमा पर हुई झड़प को लेकर 30 जुलाई को हिमंत बिस्वा सरमा समेत असम पुलिस के चार वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों पर केस दर्ज हुआ। इन सभी पर झगड़े को लेकर हत्या के प्रयास और आपराधिक साजिश के आरोप में मामला दर्ज किया गया था। ये केस मिजोरम पुलिस ने दर्ज किया है।
जांच में पूरा सहयोग करेंगे- हिमंत बिस्वा सरमा
वहीं अपने उपर हुई FIR को लेकर हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा था कि वो जांच में सहयोग देंगे। हालांकि उन्होंने ये पूछा कि एक न्यूट्रल जांच एजेंसी को इसकी जांच क्यों नहीं दी गई। साथ ही कहा कि मुझे खुशी है कि अगर मेरे खिलाफ एफआईआर दर्ज करने से मामला सुलझ जाता है तो मैं किसी भी पुलिस स्टेशन में जाकर पेश हूंगा, लेकिन मैं अपने अधिकारियों की जांच नहीं होने दूंगा। हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा था कि हम इस मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट जाएंगे।
-
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Badshah Divorce Story: बादशाह ने रचाई थी इस ईसाई लड़की से शादी, 8 साल बाद तलाक क्यों? कौन है बेटी और कहां है? -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
Iran Oil Offer to India: तेल संकट के बीच ईरान का भारत को बड़ा ऑफर! लेकिन चौंकाने वाली है तेहरान की नई शर्त -
Fact Check: 14 किलो वाले LPG सिलेंडर में 10 किलो की गैस मिलेगी? क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?












Click it and Unblock the Notifications