4 राज्यों में हार के बाद अब मिजोरम पर टिकी कांग्रेस की नजर, मतगणना हुई शुरू

counting
नयी दिल्ली। 40 विधानसभा सीटों वाली मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए आज सुबह 8 बजे से मतगणना का काम शुरू हो गया है। 25 नवंबर मिजोरम में मतदान हुआ था। आज उसकी मतगणना होनी है। 4 राज्यों में कांग्रेस की करारी हार के अब उनकी सारी उम्‍मीदें अब इसी राज्‍य में टिकी हुई हैं।

राज्य के संयुक्त प्रमुख निर्वाचन अधिकारी एच लालेंगमाविया ने जानकारी देते हुए बताया कि 8 जिलों में मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। राज्य में कुल 142 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं जिनमें से 6 महिलाएं बी है। आज उनकी किस्मत का फैसला होना है।

कांग्रेस ने सभी 40 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। वहीं मिजोरम डेमोक्रेटिक अलायंस के सहयोगी दलों मिजो नेशनल फ्रंट ने 31, मिजोरम पीपल्स कांफ्रेंस ने आठ और मारालैंड डेमोक्रेटिक फ्रंट ने एक सीट पर उम्मीदवार को उतारा है।

जेडएनपी ने 38 सीटों पर उम्मीदवार खड़े किए हैं जबकि बीजेपी के 17 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। इसके अलावा एनसीपी के दो, जय महा भारत पार्टी का एक और चार निर्दलीय उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। ऐसे में कांग्रेस को उम्मीद है कि मिजोरम में उनकी जीत हार के घाव को भरने में कुछ कारगर साबित होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+