असम: बीजेपी मंत्री एचबी सरमा का विवादित बयान- 'मिया मुस्लिम' हमें वोट नहीं देते
नई दिल्ली। इसी साल अप्रैल-मई में असम में विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनावों से पहले राज्य में राजनीतिक बयानबाजी शुरू हो गई है। इस बीच राज्य के मंत्री हिंमत बिस्वा सरमा ने विवादित बयान दिया है। हिंमत बिस्वा सरमा ने कहा है कि मिया मुस्लिम हमें (बीजेपी) वोट नहीं देते हैं।

मैं ये अनुभव के आधार पर कह रहा हूं उन्होंने हमें पंचायत और 2014 के लोकसभा चुनाव में वोट नहीं दिया था। बीजेपी को उन सीटों पर वोट नहीं मिलेगा जो उनके (मिया मुस्लिम) के हाथों में हैं जबकि अन्य सीटें हमारी हैं। बिस्वा ने आगे कहा कि हालांकि हम उन सीटों पर अपने उम्मीदवारों को मैदान में उतारेंगे, ताकि 'मिया मुस्लिम' के साथ अपनी पहचान न रखने वाले लोगों को कमल (भाजपा का प्रतीक) या हाथी (असोम गण परिषद का प्रतीक) के लिए वोट करने का विकल्प मिल सके।












Click it and Unblock the Notifications