फिल्म का नाम 'मित्रों' लेकिन इसका मोदी से कोई लेना-देना नहीं: निर्देशक

मुंबई। 14 सितंबर को रिलीज हो रही फिल्म 'मित्रों' के निर्देशक नितिन कक्कड़ ने कहा है कि उनकी फिल्म के नाम को प्रधानमंत्री मोदी से ना जोड़ा जाए। फिल्म के नाम को लेकर सवाल किए जा रहे थे कि क्या फिल्म में मोदी को लेकर भी कुछ दिखाया जाएगा। ऐसा इसलिए कहा गया क्योंकि मोदी लगातार अपने भाषणों में 'मित्रों' कहकर लोगों को संबोधित करते रहे हैं।

फिल्म में मोदी का जिक्र नहीं: कक्कड़

फिल्म में मोदी का जिक्र नहीं: कक्कड़

निर्देशक नितिन कक्कड़ ने सफाई देते हुए कहा है कि उनकी अगली फिल्म 'मित्रों' का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कोई लेना देना नहीं है। हम उनके पद का सम्मान करते हैं और किसी भी प्रकार के प्रचार के सस्ते तरीके की हमारी मंशा नहीं है। हमारी फिल्म दोस्ती के बारे में है और इसका राजनीति से कोई ताल्लुक नहीं है।

गुजरात की पृष्ठभूमि पर बनी है फिल्म

गुजरात की पृष्ठभूमि पर बनी है फिल्म

निर्देशक का कहना है कि फिल्म की कहानी गुजरात की है, इसलिए परिधान, सेट, संवाद की पृष्ठभूमि भी गुजराती हैं। फिल्म का नाम मित्रों रखा गया हैं क्योंकि गुजराती में दोस्तों को मित्रा या मित्रों कहते हैं। यह फिल्म तेलुगू फिल्म 'पेली चोपूलु' का रीमेक है।

जैकी भगनानी और कृतिका कामरा दिखेंगे फिल्म में

जैकी भगनानी और कृतिका कामरा दिखेंगे फिल्म में

फिल्म में जैकी भगनानी और कृतिका कामरा की मुख्य भूमिकाएं हैं. फिल्म 14 सितंबर को रिलीज होने की उम्मीद है। टीवी इंडस्ट्री में कृतिका कामरा जाना पहचाना चेहरा हैं और वो कई शोज में नजर आ चुकी हैं। अब वो बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने जा रही हैं। जैकी भी काफी समय बाद पर्दे पर दिखेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+