बंगाल चुनाव में फिर एक्टिव हुए मिथुन चक्रवर्ती, अब इस प्रत्याशी के लिए मांगे वोट

बंगाल चुनाव में फिर एक्टिव हुए मिथुन चक्रवर्ती, अब इस प्रत्याशी के लिए मांगे वोट

कोलकाता, 02 अप्रैल: अभिनेता-भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती करीब एक साल बाद सार्वजनिक रूप से बंगाल में सामने आए। पश्चिम बंगाल चुनाव परिणाम के बाद मिथुन चक्रवर्ती ने सार्वजनिक मंच से भाजपा का समर्थन किया है। मिथुन चक्रवर्ती ने आसनसोल उपचुनाव में भाजपा उम्‍मीदवार की तारीफ करते हुए उनके लिए वोट मांगा है।

Mithun Chakraborty

मिथुन चक्रवर्ती ने ट्टीट करते हुए लिखा कहते हैं, "वह अग्निमित्र पॉल एक फेमश डिजाइनर हैं और एक अच्छे बैगग्राउंड से आती हैं, वह लूट नहीं करेंगी। वह विकास के लिए काम करना चाहती हैं। डरो मत, बाहर जाओ और वोट करो।
बता दें अग्निमित्र पॉल आसनसोल उपचुनाव के लिए भाजपा के उम्मीदवार हैं।

आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल में आसनसोल सीट पर उपचुनाव होना है। यह सीट बाबुल सुप्रियो के बीजेपी छोड़ टीएमसी में जाने के बाद खाली हुई है। ऐसे में इस सीट पर अब उपचुनाव होना है। इस सीट पर अग्निमित्र पॉल का मुकाबला टीएमसी के शत्रुघ्न सिन्हा से होगा।

बाबुल सुप्रियो राज्य के मंत्री सुब्रत मुखर्जी के निधन के बाद बालीगंज सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। 2021 में विधानसभा चुनाव में भारी बहुमत के साथ 213 सीटों पर जीत हासिल करने के बाद भाजपा का साथ छोड़ टीएमसी में शामिल हो गए थे।

बता दें कि ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली टीएमसी ने राज्य विधानसभा चुनावों में 294 में से 215 सीटें जीतकर राज्य में तीसरी बार सरकार बनाई है, जबकि भाजपा सिर्फ 77 सीटें हासिल करने में सफल रही।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+