जिसे अपनों ने छोड़ा उस बच्ची को अपनाया था मिथुन चक्रवर्ती ने, कूड़े के ढेर पर रख गए थे असली मां-बाप
एक उम्दा अभिनेता के साथ-साथ मिथुन चक्रवर्ती एक बेहद अच्छे इंसान भी हैं। जरूरतमंदों की मदद को हमेशा खड़े रहने वाले मिथुन चक्रवर्ती ने सड़क पर पड़ी एक बच्ची की जिंदगी हमेशा के लिए बदल दी।
Recommended Video


नई दिल्ली। बॉलीवुड के डिस्को डांसर मिथुन चक्रवर्ती को एक अच्छे अभिनेता के तौर पर सभी जानते हैं लेकिन काफी कम लोग उनकी जिंदगी के इस पहलू से रूबरू हैं। एक उम्दा अभिनेता के साथ-साथ मिथुन चक्रवर्ती एक बेहद अच्छे इंसान भी हैं। जरूरतमंदों की मदद को हमेशा खड़े रहने वाले मिथुन चक्रवर्ती ने सड़क पर पड़ी एक बच्ची की जिंदगी हमेशा के लिए बदल दी।

गोद ली हुई बेटी हैं दिशानी
मिथुन चक्रवर्ती के तीन बेटे और एक बेटी हैं। हर किसी को मालूम है कि मिथुन चक्रवर्ती की बेटी दिशानी चक्रवर्ती को उन्होंने गोद लिया था। दिशानी को गोद लेने के पीछे भी एक कहानी है जोकि काफी दर्दनाक है। मिथुन चक्रवर्ती ने दिशानी को तब गोद लिया, जब उसके खुद के मां-बाप उसे कूड़े के ढेर के पास छोड़ गए थे।

कूड़े के ढेर के पास छोड़ गए थे मां-बाप
जी हां! दिशानी को उसके मां-बाप पैदा होते ही कूड़े के ढेर के पास छोड़ गए थे। मिथुन चक्रवर्ती ने एक लोकल अखबार में बच्ची की खबर पढ़ी थी। खबर के मुताबिक आसपास जाते लोग रोती हुई बच्ची को देखते रहे लेकिन कोई उसकी मदद को आगे नहीं आया।

कानूनी तरीके से लिया गोद
फिर एक शख्स इस बच्ची को उठाकर अपने घर लेकर गया। खबर पढ़ते ही मिथुन ने उस शख्स को फोन लगाया और बच्ची को गोद लेने की इच्छा जाहिर की। उन्होंने कानूनी तरीके से गोद लेने की प्रक्रिया पूरी की और बच्ची को घर ले आए।

जिंदगी का अहम हिस्सा हैं दिशानी
मिथुन चक्रवर्ती और पत्नी योगिता बाली ने उसका नाम दिशानी रखा। उस दिन से दिशानी मिथुन की जिंदगी का सबसे अहम हिस्सा बन गई हैं।

बॉलीवुड में डेब्यू को तैयार
दिशानी बॉलीवुड की अगली जेनरेशन का हिस्सा हैं। वो सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। खबरें हैं कि वो जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं।












Click it and Unblock the Notifications