Mission Life Campaign:पीएम मोदी ने 17 डिग्री पर एसी का टेम्प्रेचरपसंद करने वाले लोगों को दी ये सलाह
Mission Life Campaign:पीएम मोदी ने 17 डिग्री पर एसी का टेम्प्रेचर पसंद करने वाले लोगों को दी ये सलाह
Mission Life Campaign:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो इस उम्र में भी अपनी फिटनेस के लिए जाने जाते हैं, उसके लिए वो हर दिन कड़ी मेहनत करते और संयमित जीवन जीते हैं। उन्हीं पीएम मोदी ने गुरुवार को संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेज के सामने एसी का तापमान 17 से 18 डिग्री पसंद करने वाले लोगों को एक नेक सलाह दे डाली।

पीएएम मोदी ने ये बात गुरुवार को गुजरात के केवड़िया में मिशन लाइफ अभियान की शुरुआत करते हुए कही। जिस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस थे। बता दें लगातार मानवी गतिविधियों के कारण लगातार मौसम पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है जिसको लेकर यूएन काफी गंभीर है और पीएम मोदी भी पर्यावण को सुरक्षित रखने के लिए प्रयासरत हैं। जलवायु परिवर्तन का प्रभाव अभूतपूर्व है! ग्लेशियर पिघल रहे हैं, समुद्र का स्तर बढ़ रहा है और अन्य प्रभाव इस धरती पर रहने वाले सभी लोगों पर दिखाई दे रहे हैं। उसी चिंता के चलते पीएम मोदी ने यूएन चीफ की मौजूदगी में ये नेक सलाह लोगों को दी।
मोदी ने कहा लाइफ का मिशन इस मंत्र पर आधारित है कि हर छोटी कार्रवाई यानी प्रयास मायने रखती है। उदाहरण के लिए, कुछ लोग एसी के तापमान को 17 या 18 डिग्री तक चिल्ड तापमान में रहना पसंद करते हैं। इससे पर्यावरण पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। एयर कंडीशनर (एसी) का तापमान 18 डिग्री पर रखने और फिर कंबल लेने के बजाय, एसी के तापमान को 24 डिग्री पर रखना और बिजली की खपत को कम करना बेहतर है।
जिम जाने वाले लोगों के लिए प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने भी एक सलाह दी उन्होंने कार से जिम जाने से बेहतर है कि कोई भी गंतव्य की ओर चल कर जाएं। यह स्वास्थ्य में सुधार करेगा और ईंधन और ऊर्जा का भी संरक्षण करेगा।
प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने कहा कि मोदी की पहल पर शुरू किए गए मिशन लाइफ के लिए पीएम को उम्मीद है कि ये भारत के नेतृत्व वाला वैश्विक जन आंदोलन होगा जो पर्यावरण की रक्षा और संरक्षण के लिए व्यक्तिगत और सामूहिक कार्रवाई करेगा। मोदी ने यह भी कहा कि मिशन लाइफ पी3-प्रो-प्लैनेट पीपल के विचार को मजबूत करेगा। "यह मिशन इस पृथ्वी पर सभी लोगों को एक समान लक्ष्य के लिए एकजुट करने की कल्पना करता है - इस धरती की भलाई और बेहतरी के लिए जीने का लक्ष्य है।












Click it and Unblock the Notifications