मिशन सफल: भारतीय वायु सेना ने नेपाल में राहत कार्यों के लिए 1677 उड़ानें भरी
नई दिल्ली। आखिरकार भारतीय वायुसेना का मिशन पूरा हुआ और पड़ोसी देश के नेपाल के लिए सफलता पूर्वक राहत कार्य करके आज आईएफ के जवान भारत के जवान वापस आये। आपको जानकर हैरत होगी कि 25 अप्रैल से भूकंप आने के बाद भारतीय वायु सेना के 1677 चॉपर ने लगातार नेपाल में राहत कार्य कर रहे थे।
वनइंडिया से विशेष बातचीत में आईएफ के प्रवक्ता Wg Cdr Rochelle D'Silva ने यह बात कही। आईएफ के प्रवक्ता ने कहा अब तक हजारों की संख्या में भारतीय नेुपाल से भारत आ चुके हैं। खराब मौसम के बावजूद सेना ने 'ऑपरेशन मैत्री' जारी रखा और उसमें वो सफल भी हुए। इसके लिए आईएफ को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा है लेकिन इसके बावजूद अभियान जारी है।
भारतीय वायु सेना ने नेपाल में राहत कार्यों के लिए 1677 उड़ानें भरी
प्रवक्ता ने कहा कि 25 अप्रैल को भूकंप आने के चार घंटे के अंदर ही हमारा विमान नेपाल पहुंच गया था। आज हमारा अंतिम हेलिकाफ्टर (Mi17 V5) दिल्ली पहुंच गया है। हमारी पूरी सेना ने राहत कार्य को जिस तरह से बखूबी निभाया है उसके लिए हम अपने जवानों की तारीफ करते है।
गौरतलब है कि नेपाल में 25 अप्रैल और 12 मई को आए भीषण भूकंप और उसके बाद के झटकों में मरने वालों की संख्या 8,583 पहुंच गई है। इस आपदा में अब तक 4714 महिलाओं ने जान गंवाई है। आंकड़े के मुताबिक, भूकंप में 10 साल के कम उम्र के 735 बच्चों की जहां मौत हो गई वहीं 80 साल से ऊपर के 274 बुजुर्गो ने जान गंवाई।













Click it and Unblock the Notifications